रचनात्मकता, सेवा और सशक्तिकरण की प्रेरक पहल — हिरण मगरी सिंधी युवा संगठन की 28वीं बैठक सम्पन्न
उदयपुर । हिरण मगरी स्थित कार्यलय में सिंधी युवा संगठन की 28वीं मासिक बैठक संगठन के संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी की अध्यक्षता में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतरता और सामाजिक सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बैठक में विगत वर्ष की आय-व्यय विवरण की समीक्षा की गई तथा आगामी महीनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। अनाथ आश्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को हिरण मगरी सेक्टर-7 स्थित अनाथ…
