नगर निकाय चुनाव – 2026 : हथियार पुलिस थानों में जमा कराने के आदेश
उदयपुर, 19 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने उदयपुर जिले के संबंधित नगरीय क्षेत्रों में शस्त्र धारकों एवं शस्त्र लाइसेंसधारकों को अपने हथियार जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। आदेश 25 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार नगर निगम उदयपुर तथा नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़, मावली, भींडर, कानोड़ एवं वल्लभनगर के क्षेत्र में अधिवासित अथवा वर्तमान में निवासरत सभी शस्त्र धारकों एवं लाइसेंसधारकों को अपने शस्त्र संबंधित अथवा निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के पास तत्काल…
