आज होगा विशेष अवॉर्ड समारोह, टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को करेंगे सम्मानित
उदयपुर। बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल के एसोसिएशन में आयोजित तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जीबिशन के दूसरे दिन बुधवार को किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से आयोजित इस फैशन शो में शहर के बच्चों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि किड्स फैशन शो में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू गांधी, मीरा मजूमदार एवं डॉ. बलदीप शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की। फैशन शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बीसीआई टूरिज्म की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि फैशन शो के दौरान बच्चों ने अलग-अलग फैशन स्टाइल और आकर्षक आउटफिट्स के साथ रैंप वॉक किया। बच्चों के कॉन्फिडेंस और उनकी शानदार प्रस्तुति को देखकर अभिभावकों एवं दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन स्थल पर बच्चों के साथ उनके परिवारों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
शॉपिंग के लिए भी उमड़ी भीड़
अर्बन स्क्वेयर मॉल के मैनेजर लवदीप शर्मा ने बताया कि बीसीआई बाजार एग्जीबिशन के दूसरे दिन अर्बन स्क्वेयर मॉल में शहरवासियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। किड्स फैशन शो के साथ ही विजिटर्स ने एग्जीबिशन में लगी विभिन्न स्टॉल्स पर जमकर शॉपिंग की। फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, परफ्यूम, ब्यूटी एवं अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बीसीआई टूरिज्म जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि एग्जीबिशन स्टॉल्स पर उपलब्ध आकर्षक ऑफर्स और स्पेशल डील्स का लोगों ने जमकर लाभ उठाया। फैमिली के साथ पहुंचे विजिटर्स ने शॉपिंग के साथ एग्जीबिशन में चल रही एक्टिविटीज का भी आनंद लिया। दूसरे दिन भी एग्जीबिशन को शहरवासियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
बीसीआई टूरिज्म ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया ने बताया कि बीसीआई टूरिज्म की ओर से आयोजित इस एग्जीबिशन में शॉपिंग के साथ फैशन और एंटरटेनमेंट का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। 25 से 27 अगस्त तक चलने वाला बीसीआई बाजार एग्जीबिशन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक अर्बन स्क्वेयर मॉल में जारी है।
भूमि त्रिवेदी और एंकर नितिन दशोरा ने बताया कि एग्जीबिशन के अंतिम दिन 27 अगस्त की शाम को विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एग्जीबिशन में विजिटर्स के लिए अन्य आकर्षक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इव अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, बीसीआई टूरिज्म जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, बीसीआई टूरिज्म ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया, लवदीप शर्मा, अनुराधा ओझा, प्रियांक चौहान, एंकर नितिन दशोरा, भूमि त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में बीसीआई मेम्बर्स उपस्थित रहे।
