विनय जीवन का आभूषण, बिना झुके कुछ नहीं मिलताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी
वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आध्यात्मिक प्रवचन, परिवार में शांति के लिए अहंकार त्यागने का संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि जीवन में विनय का होना बेहद जरूरी है। विनय के बिना कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीवीआईपी से मिलने के लिए प्रोटोकॉल होता है, उसी प्रकार मंदिर में प्रवेश का भी एक आध्यात्मिक प्रोटोकॉल होता है। मंदिर में प्रवेश करते ही चौत्यवंदन, द्रव्य पूजा और भाव पूजा के माध्यम से परमात्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रावक…
