नगर निगम चुनाव: भाजपा ने नामांकन के बाद जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची
उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आखिर नामांकन के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने अंदरुनी खींचतान और बगावत की आशंकाओं के चलते बचाव की चाल चलते हुए ऐसा किया ताकि विरोध या बगावत होने की स्थिति में डेमेज कंट्रोल किया जा सके। भाजपा ने चुनाव मैदान में जहां युवा चेहरों को उतारा वहीं पूर्व पार्षदों को भी मोका दिया है तो कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस तालमेल को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने…
