Breaking News

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

उदयपुर। भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की उदयपुर इकाई द्वारा राउमावि बांसलिया में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को लेकर जिलाध्यक्ष सीए आनन्द कुमार गर्ग, जिला संरक्षक रवीन्द्र अग्रवाल एवं संभाग संरक्षक सीए निर्मल कुणावत ने कक्षा 1 से 8 के 100 छात्र- छात्राओं को स्वेटर बांटे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशी द्वारा अतिथियों को पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रीमती सीमा गोयल को इस कार्य के लिए प्रेरित करने पर धन्यवाद प्रकट किया। जिला संरक्षक रविन्द्र अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया व संभाग संरक्षक सीए निर्मल कुणावत द्वारा सफाई से कैसे रहे…
Read More
दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के अनय एवं धैर्यांश का स्टेम फेस्ट में प्रथम

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के अनय एवं धैर्यांश का स्टेम फेस्ट में प्रथम

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनय वैश एवं धैर्यांश पुरोहित ने आलोक स्कूल द्वारा आयोजित स्टेम फेस्ट में वरिष्ठ वर्ग  में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट “मार्च आर” के माध्यम से उत्कृष्ट रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनके इस नवोन्मेषी प्रोजेक्ट ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों से प्रस्तुत 300 प्रोजेक्ट्स में शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि “इन छात्रों की नवाचारपूर्ण…
Read More
सांवलियाजी के दरबार में चढ़ाया चांदी का प्रेशर कुकर

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ाया चांदी का प्रेशर कुकर

आक्या की जीत की मन्नत पूरी होने समर्थक ने एक किलोमीटर दंडवत यात्रा की; विधायक आक्या भी पहुंचे चित्तौड़गढ़, 8 दिसंबर: सांवलियाजी के भक्त किसान रामेश्वर गुर्जर ने अपनी मन्नत पूर्ण होने पर आधा किलो चांदी का प्रेशर कुकर चढ़ाकर अनोखी आस्था का प्रदर्शन किया। करीब एक किलोमीटर लंबी दंडवत (लोटन) यात्रा करते हुए वे सांवलियाजी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। यह संकल्प उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के समय लिया था, जब चंद्रभान सिंह आक्या को बीजेपी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना पड़ा था। रामेश्वर गुर्जर के समर्थकों ने बताया कि टिकट कटने के बाद चुनाव…
Read More
42 वां महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक अलंकरण समारोह 15 मार्च को

42 वां महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक अलंकरण समारोह 15 मार्च को

फाउण्डेशन ने की प्रविष्टियां आमंत्रित, 20 दिसम्बर तक होंगे आवेदन स्वीकार उदयपुर ( उदयपुर व्यूज ) : महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर की ओर से हर साल आयोजित होने वाला महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह आगामी 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा। वार्षिक सम्मानों के तहत दिए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न सम्मानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। समारोह संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर के सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों के आवेदन अथवा प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन करने…
Read More
विक्रम भट्ट का कमर दर्द बना पुलिस के लिए सरदर्द देर रात पहुंचे उदयपुर

विक्रम भट्ट का कमर दर्द बना पुलिस के लिए सरदर्द देर रात पहुंचे उदयपुर

उदयपुर, 8 दिसंबर : बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद विक्रम भट्ट को सड़क मार्ग से उदयपुर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे पुराने कमर दर्द की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण लंबी यात्रा उनके लिए मुश्किल है। यही वजह है कि पुलिस टीम हर 15–20 किलोमीटर पर वाहन रोककर उन्हें आराम दे रही है, ताकि उनकी सेहत पर किसी प्रकार का प्रतिकूल…
Read More
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

उदयपुर, 8 दिसम्बर। 69वां राष्ट्रीय एस.जी.एफ.आई. तैराकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग 14 वर्ष वर्ग में आलिया सक्सेना, 17 वर्ष में विधि सनाढ्य एवं 17 आयु वर्ग में विधान् सनाढ्य द्वारा तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर बटर फ्लाई एवं 400 मीटर व्यक्तिगत रिले द्वारा दिल्ली में आयोजित प्र्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। सभी तैराक पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत एवं एक जिला एक खेल योजना अन्तर्गत महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल डॉ. महेश पालीवाल जिला खेल अधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन तैराकों का एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना एक गौरव का…
Read More
50,000 का इनामी गिरफ्तार: वनपाल भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक का मुख्य सरगना जबरा राम जाट एसओजी की गिरफ्त में

50,000 का इनामी गिरफ्तार: वनपाल भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक का मुख्य सरगना जबरा राम जाट एसओजी की गिरफ्त में

• प्रिंटिंग प्रेस से ₹25 लाख में खरीदा था पेपर, ₹1.5 करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा; गुजरात से हुई गिरफ्तारी जयपुर 8 दिसंबर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को वनपाल भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने इस बड़े पैमाने पर हुए लीक के मुख्य सरगना जबराराम जाट पुत्र प्रेमाराम निवासी पचपदरा बालोतरा हाल रामजी का गोल बाड़मेर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एसओजी द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित था। प्रिंटिंग प्रेस से सीधे खरीदा था प्रश्नपत्र अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी श्री विशाल बंसल ने बताया कि इनामी…
Read More
24 घंटे में खुलासा: स्कूल जा रही 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी रितेश गिरफ्तार

24 घंटे में खुलासा: स्कूल जा रही 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी रितेश गिरफ्तार

• भवानीमंडी पुलिस की बड़ी सफलता: रूट एनालिसिस से पकड़ा गया 37 वर्षीय शादीशुदा आरोपी जयपुर 8 दिसंबर। झालावाड़ पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अकेली स्कूल जा रही एक 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले 37 वर्षीय आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रूट एनालिसिस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की, भले ही उसने अपना मुंह मफलर से ढका हुआ था। एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना 6 दिसंबर की सुबह उस समय हुई जब नाबालिग…
Read More
सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल

सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल

द जूनियर स्टडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन धरोहर के रूप में संरक्षित हो रहे समाचार पत्र उदयपुर, 08 दिसंबर। विद्यार्थियों में अध्ययन, ज्ञान एवं पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक एक्सपोजर ट्रिप के तहत सोमवार को शहर के अम्बावगढ़ क्षेत्र स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय का दल सूचना केन्द्र पहुंचा। विद्यालय के कक्षा एक में अध्ययनरत नौनिहालों को सहेली मार्ग चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन करवाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं सूचना केंद्र प्रभारी अधिकारी गौरीकांत शर्मा ने बताया कि विद्यालय दल…
Read More
राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा

राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा

उदयपुर, 8 दिसम्बर। कटरा,जम्मू में संपन्न हुई द्वितीय लेक्रोज फेडरेशन कप में पिछली विजेता राजस्थान के खिलाड़ियों ने महिला व पुरुष दोनों वर्गों में अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट कौशल, टीम भावना से सामंजस्य पूर्ण खेल का प्रदर्शन कर अपने खिताबों की रक्षा कर फिर से दोहरा कब्जा जमाया। राजस्थान ने पुरुष वर्ग के फाइनल में गुजरात को एवं महिला वर्ग में हरियाणा को पराजित कर अपनी सफलता की निरंतरता बनाए रखा। पुरुष वर्ग फाइनल से पूर्व लीग मैचों के पश्चात में राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़, सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल…
Read More
error: Content is protected !!