पिंक पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
—मां वाउचर योजना के तहत 246 महिलाओं को मिला सोनोग्राफी का लाभ उदयपुर, 9 दिसंबर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों पर 2656 महिलाओं का निशुल्क परीक्षण किया गया। इनमें रक्त की कमी से पीड़ित महिलाओं को एससीएम इंजेक्शन लगाए गए, ताकि उनकी हीमोग्लोबिन मात्रा तेजी से बढ़ाई जा सके। साथ ही पिंक पखवाड़ा मनाते हुए ऐसे मामलों की विशेष पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर लाया गया, जहां आवश्यक उपचार उपलब्ध…
