Breaking News

यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त

यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त

उदयपुर संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी उदयपुर, 08 दिसंबर। उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि 732 बैग यूरिया जब्त किए गए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी व अनियमित वितरण की रोकथाम हेतु संभाग एवं जिला स्तर…
Read More
भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 – देवनानी

भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 – देवनानी

क्रियान्वयन में शिक्षक, शैक्षणेत्तर कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों की है महती भूमिका शैक्षणैतर कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सेमिनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर कहा देवनानी ने उदयपुर, 8 दिसम्बर। नई शिक्षा नीति 2020 ऐसी जीवंत दृष्टि है जो राष्ट्र के विकास का प्राण है। यह सिर्फ काजगी दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत को विश्व गुरू बनाने की आधारशिला है। इससे ऐसी नई पीढ़ी तैयार होगी जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से ओतप्रोत होगी। विधासभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षणैतर कर्मचारी संघ की ओकर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सेमिनार में नई…
Read More
समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन

समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन

- 3000 विद्यार्थी, शिक्षकों, डॉक्टर एवं शिविरार्थियों ने भाग लिया उदयपुर। हिमालयन समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट का ऑनलाइन कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर सहित विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजश्री इस 45 मिनट के कार्यक्रम में गूगल मीट और यूट्यूब के माध्यम से 25 विभिन्न स्थानों पर लगभग 3000 विद्यार्थी एवं शिक्षकों सहित कई डॉक्टर और शिविरार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में ध्यानयोग के लाभ, चक्रों की जानकारी और उन्हें प्रबल करने के उपाय, भूमि माता की प्रार्थना विधि और उसके महत्व, गुरु मां की प्रेरक कहानी, तथा स्वामी जी की ऑडियो…
Read More
“कल्याणपुर में नई पंचायत समिति से विकास को नई दिशा, मंत्री खराड़ी ने किए 4 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास”

“कल्याणपुर में नई पंचायत समिति से विकास को नई दिशा, मंत्री खराड़ी ने किए 4 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास”

कल्याणपुर में नई पंचायत समिति गठन से विकास को मिली नई दिशा कल्याणपुर। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और आदिवासी क्षेत्रों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–विकसित गांव संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंचायतों के पुनर्गठन तथा नई पंचायत समितियों के गठन से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। वे सोमवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में नई पंचायत समिति गठन के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल अभिनंदन सभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री खराड़ी ने कहा कि कांग्रेस राज…
Read More
उदयपुर की सुश्री लवी जैन ने दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव हासिल किया

उदयपुर की सुश्री लवी जैन ने दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव हासिल किया

उदयपुर। दिगम्बर जैन समाज उदयपुर के पीयूष सुनिता जैन की पुत्री 22 वर्षीय सुश्री लवी जैन ने केंद्रीय सरकार के उपक्रम इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, रायबरेली से प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बननें का गौरव हासिल किया। श्री दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज, उदयपुर के समाज प्रमुख अशोक शाह ने बताया कि समाज के निवर्तमान महामंत्री अमृतलाल बोहरा की सुपौत्री लवी जैन ने भारतवर्षीय दिगंबर जैन हुमड समाज की प्रथम महिला पायलट बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इससे समाज गौरवान्वित हुआ है तथा हम नारी शक्ति की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Read More
जीएसटी, कंपनी लॉ एवं टैली सॉफ्टवेयर पर उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन का सेमिनार एवं वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक संपन्न

जीएसटी, कंपनी लॉ एवं टैली सॉफ्टवेयर पर उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन का सेमिनार एवं वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75वें प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आज सीटीआई प्लेसमेंट सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सभा में एसोसिएशन के सचिव सीए अंकुश जैन ने वर्षभर की गतिविधियों एवं वित्तीय विवरणों का प्रस्तुतिकरण किया। वहीं अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने संस्था की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं तथा सदस्यों एवं आमंत्रित वक्ताओं का स्वागत किया। सेमिनार के प्रथम सत्र की शुरुआत जयपुर से आये एडवोकेट एवं सीए रवि गुप्ता ने जीएसटी के तकनीकी प्रावधानों, अनुपालन से जुड़े मुद्दों तथा वार्षिक रिटर्न के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र के दौरान…
Read More
जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा महासभा की सदस्य आशा गुप्ता ने अपना जन्म दिन तारा संस्था के वृद्धजनों के साथ मनाया। महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम केक काटकर आशा गुप्ता को सभी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और सभी वृद्ध जनों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महा मंत्री रेखा अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, घनश्याम मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य एवं परिवारजन सम्मिलित हुए। सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया।…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा विभिन्न सेवा कार्य की कड़ी में एक और नया कदम

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा विभिन्न सेवा कार्य की कड़ी में एक और नया कदम

- डाकन कोटडा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन - मिशन ऑक्सीजन के तहत हरित रक्षक मिट्टी के संरक्षण में वृक्षों की भूमिका पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर, 8 दिसम्बर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन ऑक्सीजन शुभारंभ किया है जिसमें विभिन्न स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं में मिट्टी के संरक्षण में वृक्षों की भूमिका पर लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित करवाई जा रहे हैं जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ सके। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि राजस्थान महिला विद्यालय बीएड कॉलेज में तीन सेवा प्रकल्प किए गए जिसमें पहला…
Read More
ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर अरिफ़ शेख ने प्रस्तुत किया नया बिज़नेस रोडमैप

ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर अरिफ़ शेख ने प्रस्तुत किया नया बिज़नेस रोडमैप

बीसीआई ने शुरू किया वैश्विक विस्तार का नया अध्याय उदयपुर। बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने वैश्विक नेटवर्क संगठन के रूप में अपनी यात्रा का नया अध्याय आरंभ किया। इस अवसर पर सभी चैप्टर लीडरशिप टीम की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर अरिफ़ शेख ने की। बैठक में देश एवं विदेश से जुड़े सभी चैप्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 35 वर्षों के व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ आरिफ शेख ने बीसीआई के भविष्य के लिए स्पष्ट रणनीति, संचालन मॉडल तथा आगामी वर्षों का रोडमैप साझा किया। उन्होंने बताया कि अब बीसीआई केवल एक बिज़नेस…
Read More
अवैध कोडिन सिरप समेत 27 शीशियां बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध कोडिन सिरप समेत 27 शीशियां बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर, 7 दिसंबर : हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोडिनयुक्त अवैध सिरप और प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान दिनेेश निवासी रावतपुरा कुराबड़ के कब्जे से कोडिन युक्त 14 प्लास्टिक शीशियां और एक मोबाइल, जबकि उदय निवासी नया कुआं सेमल सलूंबर से 13 शीशियां जब्त कीं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी भरत योगी, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और नेटवर्क की जांच कर…
Read More
error: Content is protected !!