Breaking News

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को “उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025”

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को “उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025”

उदयपुर | दिनांक 29 दिसंबर 2025 |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, नई दिल्ली द्वारा शाही परिवार के 77वें संरक्षक एवं HRH ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को “उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। डॉ. मेवाड़ को यह सम्मान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन उद्योग तथा मेवाड़ में खेलों के विकास के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ, प्रेरक कार्यशैली एवं आत्मनिर्भर भारत के सशक्त संकल्प के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस–2025 के अवसर पर संगठन द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उपरना एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित…
Read More
प्रसंग संस्थान की ओर से डाॅ.ममता पानेरी को किया सम्मानित

प्रसंग संस्थान की ओर से डाॅ.ममता पानेरी को किया सम्मानित

उदयपुर। प्रसंग संस्थान, उदयपुर एवं वर्धमान कोटा खुला विश्वविद्यालय,क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध साहित्यकार नंद चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मरणांजलि कार्यक्रम में डॉ.ममता पानेरी को उनके साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.ममता पानेरी ने नंद बाबू के व्यक्तित्व को रेखांकित करने वाले उनके जीवन से जुड़े अंतरंग प्रसंग साझा करते हुए पिता पर एक भावपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किया। डॉ.ममता पानेरी जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) उदयपुर, के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग कार्यरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गीतकार श्री…
Read More
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चयन हुआ

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की छात्रा पीयूषा शर्मा को प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चयन हुआ

उदयपुर - महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर की उद्यान विज्ञान (सब्जी विज्ञान) विषय की शोधार्थी पीयूषा शर्मा का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च के लिए किया गया है। पीयूषा शर्मा का पीएचडी शोध कार्य ब्रोकली (Broccoli) फसल आधारित है, जो सीमा मिनरल्स एंड मेटल्स के साथ इंडस्ट्री टाई-अप के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। यह शोध कार्य सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. के.डी. आमेटा के कुशल मार्गदर्शन में प्रगतिशील रूप से चल रहा है। यह फेलोशिप अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, भारत सरकार…
Read More
हिण्डौन पुलिस का बड़ा धमाका: लाखों के क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, चार सट्टेबाज दबोचे

हिण्डौन पुलिस का बड़ा धमाका: लाखों के क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, चार सट्टेबाज दबोचे

• साइबर सेल की मदद से बिछाया जाल; तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, मुख्य सरगना भी गिरफ्तार जयपुर 28 दिसंबर। करौली पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सटीक मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब और सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि इस गिरोह तक पहुँचने के लिए…
Read More
ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

शिल्पग्राम उत्सव-2025 -मुक्ताकाशी मंच पर कई राज्यों की लोक संस्कृति की झलक देख दर्शक हुए अभिभूत उदयपुर। जब बनी-ठनी महिलाओं ने गोल घेरे में घूमते हुए घेरदार, रंग-बिरंगे और भारी घाघरे से नयनाभिराम घेरा बनाया तो दर्शकों ने तालियों से शिल्पग्राम को गूंजा दिया। इसमें सजी-धजी महिलाओं की लयकारी, भाव-भंगिमाएं और तालबद्धता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें,  यह लोकनृत्य घूमर किशनगढ़ (राजस्थान) किशनगढ़ की प्रसिद्ध “बणी-ठणी” चित्रकला शैली से जुड़ी है, जो अपने सौंदर्य और कला के लिए दुनिया भर में मशहूर है, और महाराजा सावंत सिंह (नागरीदास) के समय में विकसित हुई। सर्वविदित है कि ‘घूमर’…
Read More
खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ, उदयपुर के नवीन कैलेंडर का विमोचन समारोह संपन्न

खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ, उदयपुर के नवीन कैलेंडर का विमोचन समारोह संपन्न

उदयपुर। खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ, उदयपुर का बहुरंगी, बहुउपयोगी नवीन कैलेंडर 2026 का विमोचन मुख्य अतिथियों उदयपुर के ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष व निवर्तमान उप महापौर नगर निगम उदयपुर पारस सिंघवी द्वारा संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। समारोह में अध्यक्ष सूर्यप्रकाश खमेसरा, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनक जैन, सलाहकार हेमराज जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र  चित्तौड़ा, संगठन मंत्री रामसिंह चुंडावत, प्रचारमंत्री योगी अशोक जैन, कार्यालय सचिव मिश्रीलाल कागरेचा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। इस आयोजन में मुख्य अतिथियों द्वारा कैलेंडर प्रकाशन में सहयोगकर्ताओं  उपकार मसाला से…
Read More
 अरावली की रिचर्ड मर्फी की सौ मीटर वाली परिभाषा अपूर्ण , अप्रचलित

 अरावली की रिचर्ड मर्फी की सौ मीटर वाली परिभाषा अपूर्ण , अप्रचलित

उदयपुर। वर्ष 2002 में जिस उदयपुर से   रिचर्ड मर्फी की   विवादित 100 मीटर वाली अपूर्ण पहाड़ी  परिभाषा  प्रकाश में आई , उसी उदयपुर के भूवैज्ञानियों, भूगोलविदों, तथा तकनीकविदों ने इस परिभाषा को अपूर्ण, अनुमान आधारित तथा अरावली के सन्दर्भ में अनुपयोगी बताया है।  प्रकृति रिसर्च संस्थान ,  इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया , लक्षप्रा  फाउंडेशन तथा इंटैक  के संयुक्त तत्वाधान में अरावली पहाड़ संरक्षण पर  रविवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में संगोष्ठी में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पूरी श्रृंखला को एक निरंतर भूवैज्ञानिय भूआकृति मान सम्पूर्ण अरावली श्रंखला के पारिस्थितिकीय संरक्षण की घोषणा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया…
Read More
कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है – रघुवीर सिंह मीणा

कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है – रघुवीर सिंह मीणा

अन्याय के खिलाफ खड़े होना और कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही कांग्रेस की पहचान है - भीम सिंह चुंडावत  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। उदयपुर। 28 दिसंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है। जो हर कमजोर,…
Read More
विदेशी सैलानी शिल्पग्राम उत्सव देख हुए अभिभूत

विदेशी सैलानी शिल्पग्राम उत्सव देख हुए अभिभूत

बोलीं, द मैनेजमेंट एंड अरैंजमेंट ऑफ दिस फेस्टिवल आर प्राइजवर्दी एंड सुपर्ब उदयपुर। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के शिल्पग्राम उत्सव को देख विदेशी सैलानी भी अभिभूत हो गए। केलिफोर्निया से आई तीन युवतियों ने रविवार को फेस्टिवल में खूब एंजाॅय किया और आयोजन की जमकर तारीफ की। केलिफोर्निया (अमेरिका) की जेरिश, सेरिंग और एप्रोल रविवार को शिल्पग्राम उत्सव में स्टाल्स का भ्रमण करते हुए दिखीं। उन्हें लगा कि शिल्पग्राम वाकई गांव ही है, जब उन्हें बताया गया कि वास्तव में इस जगह को गांव के रूप में डेवलप किया गया है, तो उन्हें सरप्राइज हुआ। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र…
Read More
सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 268 करोड की 184 सडकों की मंजूरी

सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 268 करोड की 184 सडकों की मंजूरी

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा की गई अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के उदयपुर, डूंगरपुर, सलूंबर व प्रतापगढ जिलों में 184 सडकों के लिए 268 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया है। सांसद डॉ रावत ने बताया कि राजस्थान में 2089.37 करोड़ रूपये की कुल 1216 सड़कों की स्वीकृति हुई है जिनकी लम्बाई 3218.97 कि.मी. है। इनमें उदयपुर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत उदयपुर जिले में कुल 84 सड़के को…
Read More
error: Content is protected !!