Breaking News

मंगलवार को खुले रहेंगे सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व बर्ड पार्क

मंगलवार को खुले रहेंगे सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व बर्ड पार्क

उदयपुर, 29 दिसम्बर। पर्यटन सीजन के मद्देनजर वन विभाग की ओर से जैविक उद्यान सज्जनगढ़ और बर्ड पार्क गुलाबबाग मंगलवार को भी खुले रहेंगे। उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने बताया कि जैविक उद्यान, अभ्यारण्य आदि स्थल आमतौर पर मंगलवार को बंद रखे जाते हैं, लेकिन वर्तमान पर्यटन सीजन के मद्देनजर मंगलवार को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ और गुलाबबाग स्थित बर्ड पार्क पर्यटकों के भ्रमण के लिए खुले रहेंगे।
Read More
अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक विशेष अभियान उदयपुर सहित अरावली विस्तार वाले सभी जिलों में विशेष मुहिम खनन, वन, पुलिस, राजस्व व परिवहन विभाग करेंगे संयुक्त कार्यवाही जिला कलक्टर व एसपी ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से ली बैठक उदयपुर, 29 दिसम्बर। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार पूर्णतया गंभीर है। सरकार ने अरावली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उदयपुर सहित अरावली विस्तार वाले सभी जिलों में 29 दिसंबर से अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष संयुक्त…
Read More
ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रखने वाले थे अटल बिहारी वाजपेयी – फूलसिंह मीणा

ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रखने वाले थे अटल बिहारी वाजपेयी – फूलसिंह मीणा

अटल स्मृति सम्मेलन में वाजपेयी जी के विचारों को किया नमन उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ग्रामीण विधानसभा द्वारा दिनांक 29 दिसंबर 2025 को नयागुड़ा में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाबाई रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा द्वारा…
Read More
डॉ. रेखा सोनी बनी रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी

डॉ. रेखा सोनी बनी रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी

उदयपुर, 29 दिसम्बर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा रोटेरियन डॉ. रेखा सोनी को रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी - अटेंडेंस एवं मंथली रिपोर्टिंग के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. रेखा सोनी वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके नेतृत्व में क्लब द्वारा स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्प प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं। यह नियुक्ति रोटरी इंटरनेशनल के आगामी अध्यक्ष आरआई प्रेसिडेंट रोटेरियन ओलायिंका हकीम बाबालोला, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाडिया एवं डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन अजय कला…
Read More
रेसा (उप प्राचार्य) का जिला सम्मेलन सम्पन्न

रेसा (उप प्राचार्य) का जिला सम्मेलन सम्पन्न

रेसा (उप प्राचार्य) की प्रथम उदयपुर जिला कार्यकारिणी गठित चौबीसा सभाध्यक्ष , डॉ राणा जिलाध्यक्ष तो डॉ गर्ग जिला मंत्री निर्वाचित उदयपुर 29 दिसंबर । राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद् ,रेसा (उप प्राचार्य) की उदयपुर जिला का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर नव पदोन्नत उपप्राचार्यों ने परिचय के साथ विभिन्न विषयों पर विचार सांझा किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से रेसा पी के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी,रेसा उप प्राचार्य के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमपुरा,रेसला के मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ ने विचार व्यक्त करते हुए तीनों संगठनों को मिलकर…
Read More
माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम

उदयपुर। 29 दिसंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दोनों फैसलों को जनता की जीत बताते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला की नई परिभाषा पर रोक लगाने का निर्णय जनता एवं सत्य की जीत है। भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत की गई नई परिभाषा से अरावली पर्वतमाला के संरक्षण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के 2 फैसलों ने देश की जनता को बड़ी राहत दी है, और…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में आयोजित हुआ फेयरवेल कम काॅन्वोकेशन का भव्य समारोह

डीपीएस, उदयपुर में आयोजित हुआ फेयरवेल कम काॅन्वोकेशन का भव्य समारोह

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कम काॅन्वोकेशन का रंगारंग तथा भव्य समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राएँ बैंड धुन के साथ गाउन व कैप पहनकर एकेडमिक प्रोसेशन के रूप में परिसर में प्रवेश किया, जहाँ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा उनके विद्यालयी जीवन के सफर के अंतिम पड़ाव को मधुर व यादगार बनाने के लिए  अत्यंत मनोरंजक तथा संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के समूह नृत्य व समूह गीतों से वातावरण को…
Read More
डाॅ.दीपांकर चक्रवर्ती ने टेनिस के दोहरे खिताब जीते

डाॅ.दीपांकर चक्रवर्ती ने टेनिस के दोहरे खिताब जीते

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा अजमेर के मेयो काॅलेज में आयोजित मानवेन्द्रसिंह रोहट स्मृति में 4 दिवसीय आईटीएफ-200 मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में उदयपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी,डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने सिंगल्स व डबल्स के के दोनों खिताब अपने नाम किये। 60 वर्ष आयु वर्ग के सेमिफाईनल में डाॅ.दीपांकर ने केरल के कर्नल शिबू मेथ्यु को पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल में दीपांकर ने दिल्ली के सुदेशसिंह को 6-1,6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। 55 वर्ष आयु वर्ग में डाॅ. दीपांकर ने जयपुर के दिलीप शिवपुरी के साथ जोड़ी बनाकर कर्नल शिबु एंव रितेश लूथरा…
Read More
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल अग्र भूषण सम्मान से सम्मानित

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल अग्र भूषण सम्मान से सम्मानित

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कोटा राजस्थान में संपन्न हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश गुप्ता द्वारा पश्चिमी राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में किए जाने वाले समाज एवं मानवता के उत्थान के लिए कार्य करने पर ओम प्रकाश अग्रवाल को अग्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री हरि ओम गर्ग, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भानु बंसल एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के मुख्य…
Read More
श्री साधुमार्गीय जैन श्रावक संघ का प्रथम स्नेहमिलन एवं श्रावक-श्राविका सम्मान समारोह आयोजित

श्री साधुमार्गीय जैन श्रावक संघ का प्रथम स्नेहमिलन एवं श्रावक-श्राविका सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ हिरनमगरी जोन नं 1 उदयपुर का प्रथम स्नेह मिलन एवं श्रावक-श्राविका सम्मान समारोह हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री वर्द्धमान स्थनाकवासी जैन श्रावक संस्थान में आयोजित किया गया। उक्त समारोह संघ के वरिष्ठ श्रावक हिम्मतसिंह मेहता, मेवाड संघ के अध्यक्ष अशोक खुर्दिया, दिलखुश कावडिया व संघ के अध्यक्ष सागर गोलच्छा, मंत्री आशीष सहलोत व समता युवा संघ अध्यक्ष सौरभ गोलच्छा, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ जोन नम्बर एक के अध्यक्ष डॉ.हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में किया गया। मंगलाचरण संघ महिला सदस्या स्नेहलता मेहता, रेखा आशा बोरदिया, ज्योति वया, सुनिता मेहता, कुसुमदेवी नागोरी, दिलखुश बोकडिया द्वारा किया…
Read More
error: Content is protected !!