सुरों की मण्डली का ‘म्यूजिक मुकाबला–2026’ 10 जनवरी को होगा अशोका पैलेस में
उदयपुर।शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था सुरों की मण्डली द्वारा आगामी शनिवार, 10 जनवरी को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित “म्यूजिक मुकाबला–2026” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन कमेटियों का गठन किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संगीत प्रतियोगिता का आधिकारिक पोस्टर एवं विजेताओं के लिए ट्रॉफियों का अनावरण जयपुर से पधारे पीएचडीसीसीआई के रेजिडेंट डायरेक्टर श्री आर.के. गुप्ता एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी…
