टीम भण्डारी को मिल रहा अपार जनसमर्थन
ओसवाल सभा के आगामी चुनावों में आज सुबह अध्यक्ष पद प्रत्याशी संजय भण्डारी जी ने अपनी पूरी टीम के साथ दक्षिणचंद्रिका महासाध्वी डॉ. श्री संयमलता श्री जी महाराज सा. आदि ठाणा 4 से वर्धमान स्थानक सेक्टर 4 में दर्शन कर मांगलिक श्रवण किया और चुनावों में विजयी हेतु आशिर्वाद प्राप्त किया| संजय भण्डारी ने अपने 50 प्रत्याशियों के साथ सुबह सर्वऋतु विलास, मोगरावाड़ी इत्यादि क्षेत्र में और शाम को सहेली नगर, पोलोग्राउंड इत्यादि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया| चुनाव प्रचार के दौरान आज टीम संजय भण्डारी को अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं, जगह-जगह लोगों ने संजय भण्डारी का श्रीफल और…
