Breaking News

राजस्थान ने स्कूल नेशनल  हॉकी में स्वर्ण पदक जीत जीत रचा इतिहास, उड़ीसा को रजत  व पंजाब को कांस्य पदक

राजस्थान ने स्कूल नेशनल  हॉकी में स्वर्ण पदक जीत जीत रचा इतिहास, उड़ीसा को रजत  व पंजाब को कांस्य पदक

फाइनल मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की राजस्थान सहित उदयपुर के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर, जमकर नाचे खिलाड़ी, कोच, दर्शक व आयोजक उदयपुर 17 जनवरी। एसजीएफआई एवं पीएम श्री फतह राउमावि सूरजपोल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में चल रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में राजस्थान ने स्कूल नेशनल हॉकी में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ. लोकेश भारतीय ने बताया कि राजस्थान ने शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर खेले फाइनल मुकाबले में उड़ीसा को 3-2 से हराकर यह खिताब…
Read More
बावजी हुजूर के दोहों से गूंजी हवामंगरी, चतुर धाम के लिए बढ़ाए हाथ

बावजी हुजूर के दोहों से गूंजी हवामंगरी, चतुर धाम के लिए बढ़ाए हाथ

- मेवाड़ के संत बावजी हजूर चतुर सिंह जी महाराज की 146वीं जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई उदयपुर। मेवाड़ के प्रख्यात संत, कवि और लेखक बावजी हजूर चतुर सिंह जी महाराज की 146वीं जयंती उनकी अध्यात्म स्थली हवा मंगरी में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संतों, विद्वानों और भक्तों ने बावजी महाराज के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके आध्यात्मिक, सामाजिक व साहित्यिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत एवं मेवाड़ी गीता का वाचन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। लक्ष्मण…
Read More
बड़गांव में लहराईं भगवा पताकाएं, विराट हिन्दू सम्मेलन आज

बड़गांव में लहराईं भगवा पताकाएं, विराट हिन्दू सम्मेलन आज

-कलश यात्रा से होगा शुभारंभ -आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप उदयपुर, 17 जनवरी। उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र में 18 जनवरी रविवार को होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को शनिवार शाम अंतिम रूप दिया गया। सम्मेलन से पूर्व पूरे बड़गांव मुख्य मार्ग को भगवा पताकाओं से सजा दिया गया है। घर-घर निमंत्रण पहुंच चुका है। बड़गांव मुख्य मार्ग पर एक किलोमीटर लम्बी रंगोली भी बनाई गई है। शनिवार शाम को आयोजन समिति की बैठक में कलश यात्रा में अधिक से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं…
Read More
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुर स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट सीजन 2.0 का भव्य आयोजन

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुर स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट सीजन 2.0 का भव्य आयोजन

उदयपुर। शनिवार को सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुर स्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता के क्षेत्र में प्रयुक्त नवाचार व रचनात्मक कौशलों से अवगत कराना एवं व्यावसायिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं शास्त्रीय नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहा पालीवाल, गजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, अजयराज आचार्य,प्रियंका गोयल, सिद्धार्थ सिंघवी, क्युनल मलारा मेहता आदि सफल उद्यमी थे ,जिन्होंने अपने अनुभव बच्चों से साझा किए। इस फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का सफलतापूर्वक समापन

डीपीएस, उदयपुर में तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का सफलतापूर्वक समापन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीयएडवेंचर कैंप का समापन आज विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस एडवेंचर कैंप में कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के लगभग 900 विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे यादगार बनाया। इनमें कक्षा दो से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए दिन व रात का कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने साथियों के साथ तथा अध्यापकों की देखरेख में विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों में भाग लिया। तीन दिन चले इस कैंप में बच्चों को बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, ट्रेंपोलिन, पलांकवुक, गन…
Read More
ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो दिवसीय चल वैजयन्ती कार्यक्रम का सफल आयोजन

ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो दिवसीय चल वैजयन्ती कार्यक्रम का सफल आयोजन

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो दिवसीय चल वैजयन्ती कार्यक्रम का सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, तकनीकी जागरूकता, पर्यावरण चेतना तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय एआई ,एण्ड फ्यूचर आॅफ जाॅब्स था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भविष्य के रोजगार से संबंधित विषयों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. सरिता जैन उपस्थित रहीं। प्रारम्भ में अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया…
Read More
मातुश्री क्लब ने किया मानव सेवा संस्थान में सेवा कार्य

मातुश्री क्लब ने किया मानव सेवा संस्थान में सेवा कार्य

उदयपुर, 17 जनवरी। मातुश्री क्लब उदयपुर की ओर से शनिवार को मानव सेवा संस्थान में सेवा कार्य किया गया। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में मानव सेवा संस्थान में 200 से अधिक लोगों को भोजन, फल, मिठाई आदि खिलाई गई। मातुश्री क्लब की महिलाओं ने तन, मन व धन से सहयोग कर अपने हाथों से भोजन कराया। क्लब की अध्यक्षा आभा झंवर ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना ही मातुश्री क्लब का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी…
Read More
असफल आवेदकों को धरोहर राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू

असफल आवेदकों को धरोहर राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू

उदयपुर, 17 जनवरी। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित तीन आवासीय योजनाओं उद्यम विहार (राजस्व ग्राम कलड़वास), साउथ एक्स्टेंशन सेक्टर-ए (राजस्व ग्राम सवीना खेड़ा) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (राजस्व ग्राम नोहरा) की ई-लॉटरी में असफल आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिन आवेदकों को भूखण्ड आवंटित नहीं हो सका, उनकी जमा धरोहर राशि लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उदयपुरी प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि तीनों योजनाओं में असफल रहे कुल 41,223 आवेदकों की जमा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से 31 जनवरी तक वापस कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूर्ण…
Read More
वन विभाग द्वारा सज्जनगढ़ में दो दिवसीय वन मेले का शुभारंभ

वन विभाग द्वारा सज्जनगढ़ में दो दिवसीय वन मेले का शुभारंभ

“सरकार की मंशा हम पुनः वेदों की ओर लौटें” - टीएडी मंत्री श्री खराड़ी उदयपुर, 17 जनवरी। वन उत्पादों को प्रोत्साहन देने एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सज्जनगढ़ में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय वन मेले का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने फीता काटकर किया। मेले में वन आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए उत्पादक भाग ले रहे है। मंत्री श्री खराड़ी ने मेले में लगाई गई प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया और वन उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन एवं…
Read More
मेजबान राजस्थान ने पंजाब को 3 -2 हराकर में पहली बार फाइनल में किया प्रवेश

मेजबान राजस्थान ने पंजाब को 3 -2 हराकर में पहली बार फाइनल में किया प्रवेश

69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) उड़ीसा से होगा खिताबी मुकाबला उदयपुर 16 जनवरी ।  एसजीएफआई एवं पीएम श्री फतह स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में चल रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में राजस्थान व उड़ीसा ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए  फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं राजस्थान ने पंजाब को 3-2 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश करते हुए इतिहास रच दिया । फाइनल मुकाबला शनिवार को प्रातः राजस्थान  व उड़ीसा के मध्य खेला जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!