बीसीआई अल्फा की ‘वर्कप्लेस विजिट’ में साझा हुए सफलता के मंत्र; बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी
उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित बिजनेस संगठन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल बीसीआई अल्फा द्वारा व्यावसायिक कौशल और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह होने वाली वर्कप्लेस विजिट इस बार बुधवार को 'बेस्ट रेफ्रिजरेशन' पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की मेजबानी बेस्ट रेफ्रिजरेशन के मालिक भरत पुरस्वानी बेहद आत्मीय और पेशेवर ढंग से की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने व्यापारिक बारीकियों को करीब से समझा। व्यवसाय विस्तार के लिए 'प्रत्यक्ष अनुभव' जरूरी-बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने सत्र को संबोधित करते हुए वर्कप्लेस विजिट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जब हम किसी सदस्य…
