Breaking News

मोयेंद्र फाऊंडेशन की एमडी कृष्णदासी रंजना भाटी के द्वारा ईसवाल के सेलू गांव में श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित की गई 10 बीघा भूमि पर होंगे आध्यात्मिक कार्य

मोयेंद्र फाऊंडेशन की एमडी कृष्णदासी रंजना भाटी के द्वारा ईसवाल के सेलू गांव में श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित की गई 10 बीघा भूमि पर होंगे आध्यात्मिक कार्य

उदयपुर में मोयेंद्र फाउंडेशन द्वारा बनेगा सेवा, साधना, भक्ति, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सर्किट एवं राधा-कृष्ण मंदिर, आधुनिक गौशाला, हैप्पी होम और भव्य संगीत संग्रहालय से विकसित होगा अनूठा सेवा परिसर उदयपुर। प्रत्येक मनुष्य को अपने पसंदीदा स्थल मंदिर, संगीत संग्रहालय देखने या गौ एवं मानव सेवा करने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन करना पड़ता है, लेकिन उदयपुर में जल्द ही एक ऐसा अनूठा परिसर विकसित होने जा रहा है जहाँ यह सभी अनुभव एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगे। शहर के ईसवाल ग्राम पंचायत के सेलू ग्राम में मोयेन्द्र फाउंडेशन की ओर से एक विशाल आध्यात्मिक एवं…
Read More
उदयपुर:सांसद डॉ रावत ने किया खेलगांव का दौरा, क्रिकेट मैदान की जर्जर अवस्था पर चिंता जताई

उदयपुर:सांसद डॉ रावत ने किया खेलगांव का दौरा, क्रिकेट मैदान की जर्जर अवस्था पर चिंता जताई

-खेलो इंडिया के तहत प्रस्ताव बनाकर खेल गांव का उद्दार करने को कहा -अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को खेलगांव का दौरा किया और वहां की खेल मैदानों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां प्रस्तावित अंतरराष्टीय क्रिकेट मैदान के जर्जर हालत पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत प्रस्तावित बजट से यहां का कायाकल्प किया जा सकता है, इसलिए इसके प्रस्ताव तैयार किए जाए। निर्माणाधीन मल्टीपरपज स्टेडियम का अवलोकन किया एवं नवीन व शेष कार्य के खेलो इंडिया जैसी योजनाओं में नये प्लान बनाकर स्वीकृति के…
Read More
फाल्गुन गीतों की फुहार के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न

फाल्गुन गीतों की फुहार के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न

- मातुश्री क्लब की सखियों ने होली के गीतों पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां उदयपुर, 6 मार्च। मातुश्री महिला क्बल उदयपुर की ओर से शुक्रवार को संस्थापक कौशल्या गटï्टानी के नेतृत्व में फाल्गुन गीतों की फुहारों साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मातुश्री क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि होली मिलन समारोह में अन्नु कोठारी ग्रुप व सुमन मंत्री गु्रप ने हास्य नाटिका पर प्रस्तुति दी। कुसुम मारू ग्रुप, साधना खतुरिया ग्रुप, कल्पना तिवारी गु्रप ने फाल्गुन के गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं हेमलता शर्मा व अलका व्यास ग्रुप ने एकल नृत्य कर समा बांध दिया। सभी सदस्यों…
Read More
अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है- गुलाबचंद कटारिया महामहिम राज्यपाल पंजाब

अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है- गुलाबचंद कटारिया महामहिम राज्यपाल पंजाब

आर्डर ऑफ़ कनाडा से अलंकृत डॉ जगमोहन हूमर एवं डॉक्टर ललिता जोगड़ को मिला "आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान 2025" उदयपुर। आचार्य भिक्षु आलोक संस्थान केलवा एवं विज्ञान समिति के सयुंक्त तत्वाधान में आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान 2025 महामहिम राज्यपाल पंजाब श्रीमान गुलाब जी कटारिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं ईंज. अखिलेश जोशी द्वारा प्रदान किया गया| अपने उद्बोधन में महामहिम गुलाब चंद कटारिया ने कहा की अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है तथा पुस्तक देना सबसे बड़ा सम्मान | विज्ञान समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की "व्यक्ति को…
Read More
बीसीआई टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित

बीसीआई टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित

पर्यटन और व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम : डॉ. श्रद्धा गट्टानी उदयपुर।उदयपुर में पर्यटन और व्यवसाय को नई दिशा देने की पहल के तहत बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बीसीआई टूरिज्म  की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने आधिकारिक रूप से नई टीम का गठन करते हुए संगठन के आगामी विज़न और योजनाओं को साझा किया। नई कार्यकारिणी में गौरव भंडारी को जनरल सेक्रेटरी,  सूरभी मेनारिया धींग को सेक्रेटरी और स्वाति स्वरूपरिया को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम बीसीआई टूरिज्म चैप्टर को मजबूत करने और पर्यटन क्षेत्र में…
Read More
आम मेवाड़ खटीक समाज की बैठक मातृकुंडिया मैं संपन्न

आम मेवाड़ खटीक समाज की बैठक मातृकुंडिया मैं संपन्न

उदयपुर 6 मार्च। गुरुवार को आम मेवाड़ खटीक समाज की बैठक मातृकुंडिया मैं संपन्न हुई  बैठक में भीलवाड़ा चित्तौड़ उदयपुर और राजसमंद जिले से समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सर्व सहमति से सभी समाज के पंचों ने मिलकर माननीय शांतिलाल जी खटीक राशमी को आम मेवाड़ खटीक समाज का संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया समाज के सभी मौतबीरो की सहमति से संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शांति लाल जी खटीक ने कहा  कि आने वाले समय में एक कमेटी का गठन कर हर जिले से अधिक समाज जनों को संगठन से जोड़ा जाएगा तत्पश्चात लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से वोटिंग…
Read More
मेवाड के चिकित्सा संस्थानों की संबद्दता मारवाड यूनिवरसिटी में स्थानांतरित करने का जोरदार विरोध, फैसला बेतुका व अव्यावहारिक

मेवाड के चिकित्सा संस्थानों की संबद्दता मारवाड यूनिवरसिटी में स्थानांतरित करने का जोरदार विरोध, फैसला बेतुका व अव्यावहारिक

-विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विधानसभा में भी उठाया मुद्दा -जोधपुर को बढावा देने व मेवाड की उपेक्षा का आरोप लगाया उदयपुर। मेवाड के मेडिकल कॉलेज, डेन्टल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी व फार्मेसी कॉलेजों को राजस्थान यूनिवर्सिटीज ऑफ हेल्थ साइंस से संबद्दता से हटाकर मारवाड यूनिवरसिटी से जोडने का जोरदार विरोध हो गया है। इस मामले को शुक्रवार को विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भी विधानसभा में उठाया और कहा कि यह फैसला बेतुका है और व्यावहारिक भी नहीं है। उदयपुर नर्सिंग एंड फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के…
Read More
उदयपुर में संभाग स्तरीय पेंशन अदालत 27 अप्रैल को

उदयपुर में संभाग स्तरीय पेंशन अदालत 27 अप्रैल को

शिक्षा विभाग के पेंशनर्स की समस्याओं का होगा समाधान 25 मार्च तक ऑनलाइन-ऑफलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवेदनाएं विधवा, परित्यक्ता व दिव्यांग पेंशनर्स को प्राथमिकता उदयपुर, 6 मार्च। राज्य सरकार के सेवानिवृत्त पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 27 अप्रैल 2026 को उदयपुर में संभाग स्तरीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को पेंशन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पेंशन श्रीमती रूचि प्रियदर्शी, ग्रामीण कोषाधिकारी श्रीमती प्रीति वर्मा, संयुक्त निदेशक शिक्षा उदयपुर एवं पेंशन समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ सहित संबंधित अधिकारियों ने…
Read More
आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल, चारा व चिकित्सा सेवाओं का हो बेहतर प्रबंधन – जिला कलक्टर

आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल, चारा व चिकित्सा सेवाओं का हो बेहतर प्रबंधन – जिला कलक्टर

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश अवैध खनन की रोकथाम पर भी चर्चा उदयपुर, 6 मार्च। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा तथा अवैध खनन की रोकथाम को लेकर बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता ने राजस्व न्यायालय से जुड़े कार्यों में पूर्ण गंभीरता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का राजस्व प्रकरणों पर विशेष फोकस है, इसलिए कोर्ट के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में राजस्व से जुड़े प्रकरणों यथा जीसीएमएस से प्राप्त…
Read More
30 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

30 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

उदयपुर। हिरणमगरी ’उपनगरीय क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन जागृति परिषद की कोर कमेटी की बैठक महावीर जैन विद्यालय संस्थान, सेक्टर-4, हिरणमगरी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पूर्व निर्धारित 31 मार्च के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 को उपनगरीय क्षेत्र में अत्यंत भव्य एवं श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया जाएगा।’ कोर कमेटी सदस्य डॉ हिम्मत लाल वया ने बताया कि 30 मार्च प्रातः 8 बजे विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-4 से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो आगे चलकर भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। शोभायात्रा के पश्चात…
Read More
error: Content is protected !!