Breaking News

नवोदित कवियों और गायन कलाकारों के प्रस्तुतियों के साथ पंच गौरव प्रदर्शनी का समापन

नवोदित कवियों और गायन कलाकारों के प्रस्तुतियों के साथ पंच गौरव प्रदर्शनी का समापन

उदयपुर, 07 मार्च। विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील की पाल पर जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पंच गौरव प्रदर्शनी एवं मेले का शनिवार को उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ समापन हुआ। पंच गौरव क्रियान्वयन समिति के सदस्य सचिव एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि समापन अवसर पर सांय शहर के नवोदित कवियों और गायन कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से उदयपुर जिले की उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान युवा कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से जिले की पहचान,…
Read More
’लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत’

’लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत’

’उदयपुर, 7 मार्च।’ मेवाड़ की बेटी लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 8 मार्च को अपने गृहनगर झीलों की नगरी उदयपुर लौटेंगी । उनके पिता मनीष बेंजामिन ने बताया श्रेया  ने पिछले एक साल से गया में प्रशिक्षण लिया। मनीष बेंजामिन ने कहा कि श्रेया हमेशा से ही एक असाधारण प्रतिभाशाली लड़की रही है। श्रेया ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल फतेहपुरा में की और कक्षा 11 और 12 सेंट पॉल स्कूल, उदयपुर में पूरी की। वह राज्य स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं और उन्होंने यूपीईएस, देहरादून से एयरोस्पेस…
Read More
भीलवाड़ा : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा “अपराजिता नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का आयोजन

भीलवाड़ा : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा “अपराजिता नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का आयोजन

आज की नारी दे रही है हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय: पल्लवी लढा महिला उद्यमियों का किया सम्मान, महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यापारिक संभावनाओं पर की चर्चा  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिला दिवस की पुर्व संध्या पर “अपराजिता नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का आयोजन सेवन स्टोन रेस्टोरेंट में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों के मध्य आपसी संवाद स्थापित करना तथा…
Read More
समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

उदयपुर। भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महामहोत्सव’ प्रथमेश 2026 के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य कार्यक्रम 8 मार्च रविवार को संाय 6 बजे टाउनहाॅल के सुखाड़िया रंगमंच पर महिलाओं द्वारा एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम नाट्य प्रस्तुतियंा दी जायेगी। वहीं इसे पूर्व प्रातः 9 बजे उदयपुर के सभी जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रश्न मंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह न्यू विद्या नगर , बीएसएनएल रोड हिरण मगरी सेक्टर 4 पीस पार्क अपार्टमेंट के सामने स्थित आदिश्वर रिवेरिया रेजीडेनिषयल अपार्टमेन्ट में आयोजित किया जायेगा। संरक्षक पारस सिंघवी,अध्यक्ष राजेश देवड़़ा एवं शान्तिलाल गांगावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के…
Read More
मोयेंद्र फाऊंडेशन की एमडी कृष्णदासी रंजना भाटी के द्वारा ईसवाल के सेलू गांव में श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित की गई 10 बीघा भूमि पर होंगे आध्यात्मिक कार्य

मोयेंद्र फाऊंडेशन की एमडी कृष्णदासी रंजना भाटी के द्वारा ईसवाल के सेलू गांव में श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित की गई 10 बीघा भूमि पर होंगे आध्यात्मिक कार्य

उदयपुर में मोयेंद्र फाउंडेशन द्वारा बनेगा सेवा, साधना, भक्ति, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सर्किट एवं राधा-कृष्ण मंदिर, आधुनिक गौशाला, हैप्पी होम और भव्य संगीत संग्रहालय से विकसित होगा अनूठा सेवा परिसर उदयपुर। प्रत्येक मनुष्य को अपने पसंदीदा स्थल मंदिर, संगीत संग्रहालय देखने या गौ एवं मानव सेवा करने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन करना पड़ता है, लेकिन उदयपुर में जल्द ही एक ऐसा अनूठा परिसर विकसित होने जा रहा है जहाँ यह सभी अनुभव एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगे। शहर के ईसवाल ग्राम पंचायत के सेलू ग्राम में मोयेन्द्र फाउंडेशन की ओर से एक विशाल आध्यात्मिक एवं…
Read More
सांसद डॉ रावत की जनसुनवाई: टी मर्चेेन्ट एसोसिएशन ने कृषक कल्याण फीस हटाने की मांग की, रेल विस्तार के सुझाव आए

सांसद डॉ रावत की जनसुनवाई: टी मर्चेेन्ट एसोसिएशन ने कृषक कल्याण फीस हटाने की मांग की, रेल विस्तार के सुझाव आए

-ढीमडी, प्रतापनगर में रास्ता बंद करने की समस्या को मौके पर सुलझाया -अवैध अतिक्रमणों को लेकर भी लोगों ने शिकायत की उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई की जिसमें बडी संख्या में लोगों ने यूडीए, रेलवे, नगर निगम, जिला परिषद, पेंशन विभाग, सड़क तथा जल जीवन मिशन विभाग से संबंधित समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किए। अवैध अतिक्रमण के मामलों में भी लोगों ने शिकायत की। जनसुनवाई के दौरान उदयपुर टी मर्चेेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल ओस्तवाल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन व सदस्यों ने सांसद से मुलाकात कर राज्य में चाय-पत्ती…
Read More
उदयपुर के अशोका पैलेस में आज सजेगी ‘फूल फाग रसिया’ की भव्य महफिल, वल्लभकुल वैष्णवाचार्य वागधीश महाराज देंगे वचनामृत

उदयपुर के अशोका पैलेस में आज सजेगी ‘फूल फाग रसिया’ की भव्य महफिल, वल्लभकुल वैष्णवाचार्य वागधीश महाराज देंगे वचनामृत

उदयपुर। झीलों की नगरी में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भक्ति, संगीत और रंगों का अनूठा संगम 'फूल फाग रसिया' का आयोजन आज 8 मार्च को शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 4:00 बजे शुरू होगा। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि श्री विट्ठलेश मंडल, कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल और बीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में द्वितीयपीठ विट्ठलनाथ मंदिर के वल्लभकुल वैष्णवाचार्य 108 वागधीश महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी। कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल के गोपालदास कुमावत व राजेश कुमावत ने बताया कि उत्सव…
Read More
आईसीएआई उदयपुर शाखा ने 28 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

आईसीएआई उदयपुर शाखा ने 28 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

- पारंपरिक अकाउंटिंग के साथ-साथ डिजिटल फाइनेंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज की महत्ती आवश्यकता : सीए धर्मावत उदयपुर, 7 मार्च। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की उदयपुर शाखा की ओर से शनिवार को सेक्टर-14 स्थित आईसीएआई भवन में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 28 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने नए उत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सीए प्रोफेशन तेजी से बदलते आर्थिक और तकनीकी परिवेश के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पारंपरिक अकाउंटिंग के साथ-साथ…
Read More
आरएसी भर्ती : रिव्यू बोर्ड की ओर से चयनित 5 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 9 को

आरएसी भर्ती : रिव्यू बोर्ड की ओर से चयनित 5 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 9 को

उदयपुर, 6 मार्च। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से 12वीं बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.) दिल्ली में कानिस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के कुल 79 रिक्त पदों की भर्ती में रिव्यू कमेटी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 9 मार्च को विकासपुरी दिल्ली स्थित आरएसी मुख्यालय पर होगा। कमाण्डेंट केवलराम ने बताया कि भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसम्बर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की जाकर गठित चयन बोर्ड द्वारा 79 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (दस्तावेज सत्यापन/चरित्र सत्यापन/स्वास्थ्य परीक्षण) हेतु चयन सूची पर…
Read More
मोहन व सात्विक वीणा से निकले सुर में व नियाजी निजाम बद्रर्स की सूफियाना कव्वाली में खोयें श्रोता

मोहन व सात्विक वीणा से निकले सुर में व नियाजी निजाम बद्रर्स की सूफियाना कव्वाली में खोयें श्रोता

विदेशी कलाकार द्वारा संतूर पर दी गई प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए श्रोता पंडित चतुरलाल की जन्मशती पर शिल्पग्राम में “स्मृतियां” कॉन्सर्ट सम्पन्न उदयपुर। पं. चतुरलाल मेमोरियल सोसायटी एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के महान तबला वादक, “ताल के जादूगर” पंडित चतुर लाल की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आज शिल्पग्राम के खचाखच भरे मुक्ताकाशी रंगमंच पर स्मृतियां कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें पद्म भूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट की वीणा, तंत्री सम्राट पं. सलील भट्ट की सात्विक वीणा से निकले सुर व सुप्रसिद्ध नियाजी निजामी ब्रदर्स द्वारा सूफीयाना…
Read More
error: Content is protected !!