यूडीए ने हवालाखुर्द में बुलडोजर चला सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमणमुक्त
उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए की ओर से शिल्पग्राम के पीछे राजस्व ग्राम हवालाखुर्द में सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना व सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि राजस्व ग्राम हवालाखुर्द (शिल्पगग्राम के पीछे) के आराजी संख्या 534/1, 535, 735, 746 आदि भूमि राजस्व रिकार्ड अनुसार उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज रेकर्ड है। उक्त भूमि पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हाल ही में निर्माण प्रारम्भ किए गए थे जिन्हे प्राधिकरण द्वारा प्रारम्भिक नीव, ढ़ाचें के स्तर पर ही रोका गया। मौके पर राजकीय अवकाश के…
