उदयपुर डांस फेस्टिवल के तहत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप आयोजित, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स की ओर से होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप का आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल में किया गया। वर्कशॉप में शहर के बच्चों, युवाओं एवं डांस प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बॉलीवुड डांस की नई टेक्निक्स एवं विभिन्न स्टाइल्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप में हिप हॉप बीट ब्रेकर्स के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर पियूष वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को बॉलीवुड डांस स्टाइल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न डांस मूव्स, स्टेज प्रेजेंटेशन, एक्सप्रेशन एवं परफॉर्मेंस टेक्निक्स की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में सीखने का विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

कथक आश्रम संस्थान की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि उदयपुर डांस फेस्टिवल का मुख्य आयोजन आगामी 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित इवेंट में देश-विदेश के प्रतिभाशाली डांसर्स एवं प्रतियोगी अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवा टैलेंट को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करना तथा डांस और कल्चर को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में विपुल श्रीवास्तव, सविता तलरेजा, छवि तलरेजा सहित अन्य सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में निरंतर सीखने एवं आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त एनर्जी, उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक, नॉलेजफुल एवं यादगार अनुभव बताया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर डांस फेस्टिवल 2026*के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न डांस वर्कशॉप्स एवं सांस्कृतिक एक्टिविटीज़ का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!