Breaking News

..पुलिस की हिरासत में युवक की मौत, गोगुंदा थानाधिकारी सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित, बाकी स्टाफ लाइन हाजिर

..पुलिस की हिरासत में युवक की मौत, गोगुंदा थानाधिकारी सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित, बाकी स्टाफ लाइन हाजिर

पुलिस ने बताया हार्ट अटैक, परिजन कह रहे मारपीट से हुई मौत, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात -राजेश वर्मा उदयपुर26 मई। जिले के गोगुंदा थाने में पुलिस हिरासत में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई। इस घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा गोगुंदा थानाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि अन्य स्टाफ को भी लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए के मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को राजकीय नौकरी दिलाए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाने…
Read More
विधायक के बेटे ने फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विधायक के बेटे ने फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

टोपीदार बंदूक से विधायक पुत्र ने किए कई राउंड फायरिंग उदयपुर। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया के बेटे रोहित खड़िया का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। वह अपने मित्रों के साथ टोपीदार बंदूक से फायरिंग कर रहा है। उसने फायरिंग करते हुए अपनी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की बताई जा रही है। रोहित ने अपने 2‎ साथियों के साथ किसी समारोह में 15 सेकेंड का एक वीडियो‎ इंटरनेट मीडिया पर अपलोड…
Read More
महंगाई से राहतः उदयपुर राज्य में तृतीय स्थान पर

महंगाई से राहतः उदयपुर राज्य में तृतीय स्थान पर

जिले में अब तक 28 लाख 7 हजार 114 गारंटी कार्ड जारी उदयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। इन शिविरों में आमजन रुचि ले रहे हैं तथा भारी भीड़ उमड़ रही है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार शाम तक जिले में 28 लाख 7 हजार 114 गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि उदयपुर जिले में महंगाई राहत कैम्पों का 24 अप्रैल से 30 जून तक आयोजन…
Read More
सोनोग्राफी क्लिनिक की लापरवाही – 20 लाख रुपये मय ब्याज अदा करने के आदेश

सोनोग्राफी क्लिनिक की लापरवाही – 20 लाख रुपये मय ब्याज अदा करने के आदेश

राज्य उपभोक्ता आयोग सर्किट बेंच का निर्णय उदयपुर 26 मई। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सर्किट बेंच उदयपुर के आदेशानुसार उदयपुर के सेवाश्रम चौराहा स्थित अरुणोदय सामर आई एण्ड मेटरनिटी होम एवं सोनोग्राफी क्लिनिक व उनके चिकित्सकों को 20 लाख रुपये मय ब्याज अदा करने होंगे। राज्य उपभोक्ता आयोग सर्किट बेंच उदयपुर के न्यायिक सदस्य एस.के.जैन व रामफूल गुर्जर ने उदयपुर निवासी प्रार्थी कमलेश दवे, सुश्री जाह्नवी दवे एवं सुश्री हिया दवे के प्रकरण में सुनवाई करते हुए संबंधित एवं चिकित्सकों को लापरवाही की क्षतिपूर्ति के रूप में 20 लाख रुपये मय ब्याज अदा करने के आदेश दिये। गुर्जर ने…
Read More
बर्ड फेस्टिवल में सहभागिता बढ़ाएं : संभागीय आयुक्त

बर्ड फेस्टिवल में सहभागिता बढ़ाएं : संभागीय आयुक्त

जंतुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश उदयपुर 26 मई। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता एवं जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा की उपस्थिति में शुक्रवार सायं संभागीय आयुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में जंतुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अजय चित्तौडा ने ट्रस्ट के विभिन्न कार्यों, दायित्वों एवं लक्ष्यों की जानकारी दी। बैठक में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में रोड, कराल एवं पाथ-वे की सफाई, जैविक उद्यान में वॉटर सप्लाई, विद्युत उपकरणों के रखरखाव, वन्यजीवों की देखभाल को लेकर भट्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा सज्जनगढ़ में फेसिंग एवं कराल नाइट…
Read More
किसान से रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार

किसान से रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को एक किसान से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि बनेड़ा थाना क्षेत्र के खेडलिया निवासी देवी सिंह राणावत पुत्र लाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसके खेत की पत्थरगढी करने के आदेश की पालना के लिए महुआ खुर्द का भू-अभिलेख निरीक्षक सरदार शहर निवासी लालाराम पुत्र लक्ष्मीलाल कुमावत निवासी 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसमें से दो हजार रुपए उसने पहले ही दे दिए और…
Read More
186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार,

186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार,

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने गुरुवार प्रातः बेगूं थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 186 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व एक्सयूवी को जब्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला विशेष टीम में पदस्थापित कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह को जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक महिंद्रा एक्सयूवी कार प्रतिदिन सुबह बलवन्त नगर की तरफ से निकलती है जिससे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी होती हैं। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने…
Read More
भाई ने भाई पर की फायरिंग, महिला को लगे छर्रे

भाई ने भाई पर की फायरिंग, महिला को लगे छर्रे

उदयपुर 25 मई । ज़िले के खेरोदा थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान शिक्षक भाई ने दूसरे भाई पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो दर्जन से अधिक छर्रे लगने से एक महिला घायल हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है लेकिन कहा कि घटना को लेकर किसी तरह शिकायत नहीं मिली है। इधर, चर्चा है कि लाखों रुपए में समझौते के चलते पीड़ित भाई ने मामला दर्ज नहीं कराया। घटना उदयपुर शहर के खेरोदा थाना क्षेत्र के नया तालाब गांव की शनिवार की बताई जा रही…
Read More
दो हादसों में तीन की मौत

दो हादसों में तीन की मौत

उदयपुर। जिले में गुरुवार को दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गुरुवार को भोर से पहले शहर के रामपुरा चौराहे पर हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा गुरुवार दोपहर उदयपुर—पिंडवाड़ा हाई वे पर हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रामपुरा चौराहे पर हुए हादसे में किसी शादी समारोह से घर लौटते समय अनियंत्रित हुई कार एक मकान की दीवार में जा घुसी। हादसे में कार का दरवाजा खुल गया और चालक लवेश कुमार बाहर गिर पड़ा। सिर पत्थर से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत…
Read More
धर्मांतरण राष्ट्रीय समस्या, इसके लिए सर्वसमाज को एक होकर लड़ना होगा – भगवान सहाय

धर्मांतरण राष्ट्रीय समस्या, इसके लिए सर्वसमाज को एक होकर लड़ना होगा – भगवान सहाय

उदयपुर। जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान के बैनर तले 18 जून को उदयपुर में होने वाली डीलिस्टिंग-हुंकार महारैली की तैयारी के लिए पूरे राजस्थान में जागरूकता कार्यक्रमों का दौर जारी है। विशेष रूप से जनजाति बहुल क्षेत्रों में जनजाति सुरक्षा मंच सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों की ओर से रैलियां, नुक्कड़ सभाएं, बैठकों का दौर नियमित चल रहा है। इसी क्रम में उदयपुर जिले के जनजाति बहुल कोटड़ा क्षेत्र में आयोजित सभा में मुख्य वक्ता भगवान सहाय ने डीलिस्टिंग की जरूरत बताते हुए कहा कि जनजाति समाज के ऐसे लोग जिन्होंने अपनी सनातन संस्कृति, पूजा पद्धति, रीति रिवाज और पूर्वजों की विरासत…
Read More
error: Content is protected !!