Breaking News

हिरासत में मौत: मांगों से संतुष्ट समाज ने शव उठाया, प्रदर्शन स्थगित

हिरासत में मौत: मांगों से संतुष्ट समाज ने शव उठाया, प्रदर्शन स्थगित

30 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी उदयपुर। उदयपुर के गोगुन्दा थाने में गुरुवार शाम हिरासत में हुई युवक की मृत्यु के बाद से चल रहा गतिरोध शनिवार सुबह समाप्त हो गया। परिजनों की मांगें मान लिए जाने के बाद मृतक का शव मोर्चरी से उठा लिया गया और उसे दाह संस्कार के लिए उसके गांव ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से 30 लाख रुपये मुआवजा व मृतक आश्रित परिवार के एक जने को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मान लिए जाने के बाद समाज ने अपना विरोध खत्म किया। उल्लेखनीय है…
Read More
बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करने वाले बाबा आए बेकफुट पर

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करने वाले बाबा आए बेकफुट पर

उदयपुर। कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को बेकफुट पर आ गए। उन्होंने भीलवाड़ा में श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों से मिलने के बाद अपने बयान पर माफी मांगने की बात कही। बाबा ने कहा कि वह राजपूत समाज के शौर्य व वीरता की कद्र करते हैं। उन्होंने राजपूत समाज का कोई अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत पहलवान नए संसद भवन का घेराव नही करें। वहीं श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने कहा कि योगगुरु रामदेव कैसे…
Read More
” योग की अलख हर मन तक” के तहत निशुल्क योग सत्र का हुआ आयोजन

” योग की अलख हर मन तक” के तहत निशुल्क योग सत्र का हुआ आयोजन

महाराणा प्रताप खेल गांव हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर नवल योग सेवा संस्थान द्वारा" योग की अलख हर मन तक" के तहत निशुल्क योग सत्र का हुआ आयोजन  उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष में खेल गांव हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर "योग की अलख हर मन तक" के तहत निशुल्क योग सत्र का आयोजन नवल योग सेवा संस्थान द्वारा प्रातः 6:00 से 7:15 तक निशुल्क योग सत्र का आयोजन किया गया। योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग सहायक डॉ म।लेश्री शर्मा, नम्रता दवे ,चैरील मेहता, प्रियंका चौधरी ,मुकेश मेघवाल ,महेंद्र खटीक ने अभ्यास करवाया। ललित सिंह…
Read More
पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री प्रक्रिया सोमवार से प्रारम्भ

पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री प्रक्रिया सोमवार से प्रारम्भ

इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रवेश उदयपुर, 27 मई , तकनीकी शिक्षा निदेशालय राजस्थान सरकार ने राज्य के निजी व सरकारी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में सीधे प्रवेश की लेटरल एंट्री की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रवेश आवेदन निदेशालय की वेबसाइट www. dte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन होंगे जो 24 जून तक किये जा सकेंगे। विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने बताया कि 12 वी विज्ञान उत्तीर्ण अथवा दो वर्षीय आई टी आई उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के पात्र होते है। लेटरल एंट्री के पश्चात दो वर्ष में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पूर्ण किया जा सकता है।…
Read More
चिकित्सा संस्थानों का सुबह 8 बजे औचक निरीक्षण

चिकित्सा संस्थानों का सुबह 8 बजे औचक निरीक्षण

लापरवाह कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश उदयपुर 27 मई। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया एवं डॉ कांतिलाल पलात के नेतृत्व में विभाग के जिला अधिकारियों की 11 टीम ने सवेरे 6.30 रवाना होकर प्रातः 8 बजे एक साथ विभिन्न ब्लॉक में 15 पीएचसी तथा 14 सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण में टीम द्वारा चिकित्सा संस्थान के समय उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति देखी तो सभी जगह चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ 50% अनुपस्थित होकर देरी से आए। देरी से आने का कारण पूछा कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्मिकों को…
Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया साहित्यकारों का होगा अभिनंदन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया साहित्यकारों का होगा अभिनंदन

उदयपुर, 26 मई। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से विभिन्न अकादमियों से सम्मानित-पुरस्कृत साहित्यकारों का शनिवार को सूचना केँद्र में समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। परिषद् की उदयपुर महानगर इकाई की महामंत्री वरिष्ठ साहित्यकार आशा पांडे ओझा ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश की विभिन्न भाषाई अकादमियों से साहित्यकार के रुप में सम्मानित एवं पुरुस्कृत पांच साहित्यकारों का अभिनंदन किया गया। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित समारोह में राजस्थान साहित्य अकादमी से विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से सम्मानित डॉ महेन्द्र भाणावत, डॉ विद्या पालीवाल व डॉ कुसुम मेघवाल व परदेशी पुरस्कार से पुरस्कृत सुश्री हर्षिता मीणा और राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं…
Read More
जीवन में  लेने के साथ देने की प्रवृति भी रखे – प्रो. सारंगदेवोत

जीवन में  लेने के साथ देने की प्रवृति भी रखे – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - ‘‘डॉ. पूनम कृष्णा दईया फैलोशिप 2023 ’’ मनीष चौबीसा को 2023 फैलोषीप अवार्ड से नवाजा डॉ. पूनम दईया ने साहित्य को दी नई पहचान - दुलाराम उदयपुर 27 मई  / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डिम्ड टू बी विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में शनिवार को डॉ. पूनम कृष्णा फैलोशीप 2023 का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण , कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, ट्रस्टी डॉ. सुनील दईया, मीता दईया, सिक्योर मीटर के महिपाल सिंह ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। समारेाह में सोशल वर्क के…
Read More
अमृतकाल के पंच प्रण पर जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं ने भरे रंग

अमृतकाल के पंच प्रण पर जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं ने भरे रंग

 भीलवाड़ा, 27 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा व संगम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को संगम विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय सुभाष चंद्र बहेडिया एंव द्वितीय सत्र में अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर श्री राजेश गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला युवा अधिकारी सुमित यादव व संगम विश्वविद्यालय कुलपति क़रुनेश सक्सेना ने की। विशिष्ठ अतिथि ज़िला रेडक्रोस सचिव रमेश मुंदड़ा रहे। सांसद महोदय ने 2047 के भारत की परिकल्पना में युवाओं को प्रमुख भूमिका…
Read More
राजस्थान में चल रहा तुष्टिकरण का तांडव

राजस्थान में चल रहा तुष्टिकरण का तांडव

रेबारी समाज के भैरव भक्त महोत्सव में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उदयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में रघुनाथ मंदिर में दर्शन के बाद रेबारी समाज ने भैरव भक्त महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में तुष्टिकरण का जमकर तांडव चल रहा है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर हमले जारी है। जिस प्रकार से मुगलकाल में हिन्दू मानसिकता और सनातन संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास हुए थे। उसी तरह के प्रयास प्रदेश में…
Read More
पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री, कटारा से उदयपुर जेल में की पूछताछ 

पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री, कटारा से उदयपुर जेल में की पूछताछ 

उदयपुर। राजस्थान में सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी जांच शुरू की है। ईडी ने पेपर लीक मामले के आरोपी राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सदस्य बाबूलाल कटारा ने पूछताछ की। कटारा फिलहाल उदयपुर की सेन्ट्रल जेल में बंदी हैं। पता चला है कि ईडी के अधिकारियों ने ना केवल आरपीएससी सदस्य से पूछताछ की, बल्कि पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शेर सिंह मीणा, भूपेंद्र सारण से भी पिछले दिनों उदयपुर जेल में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है। ईडी के बयानों में मनी लॉन्ड्रिंग की बात आ रही सामने उदयपुर…
Read More
error: Content is protected !!