Breaking News

शाह के बयान पर सीएम गहलोत का पलटवार

शाह के बयान पर सीएम गहलोत का पलटवार

बोले- कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने 4 घंटे बाद पकड़ लिया था उदयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर गांधी ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में दिए बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जबाव दिया है। उन्होंने ट्विटर पर दिए जबाव में लिखा कि कन्हैया के हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा था ना कि एनआईए ने। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री के दिए बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते लिखा कि यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे। अमित शाह…
Read More
कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह को सहायता के लिए एक दिन में जुटाए सवा दो लाख

कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह को सहायता के लिए एक दिन में जुटाए सवा दो लाख

उदयपुर। देश भर में चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा ब्रेन हेमरेज सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए शहर के सामाजिक संगठन हिन्दू जागरण मंच ने पहल करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार को मदद के लिए अभियान चलाया। एक ही दिन में सवा दो लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हो गई। मंच के किशन सोनी ने बताया कि जब हमारे संगठन को पता चला कि कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार सोनी कह हालत ठीक नहीं है और उसके…
Read More
20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने शुक्रवार को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सराड़ा तहसील के पिलादर पटवार मंडल पर सेवारत था तथा मकान का आबादी पट्टा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार पिलादर निवासी एक ग्रामीण ने आबादी क्षेत्र स्थित अपने मकान का पट्टा जारी करने के लिए आवेदन कर रखा था। जिसको लेकर वह पटवारी गणपतलाल मीणा से मिला। जिसने पट्टा जारी करने के एवज में चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किन्तु बाद में वह 25 हजार रुपए…
Read More
मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय- चित्तौड़गढ़ में सत्यव्रत रावत चूण्डा का बनेगा पेनोरमा

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय- चित्तौड़गढ़ में सत्यव्रत रावत चूण्डा का बनेगा पेनोरमा

जयपुर, 30 जून। चित्तौड़गढ़ जिले में सत्यव्रत रावत चूण्डा पेनोरमा का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 4 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस पेनोरमा के माध्यम से रावत चूण्डा के महान् कृतित्व एवं व्यक्तित्व को दर्शाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस एवं स्वाभिमान की जानकारी मिलेगी। यह पेनोरमा आमजन तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। उल्लेखनीय है कि रावत चूण्डा मेवाड के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता के आदेश को मानकर अपनी वरिष्ठता, राजगद्दी और यहां तक कि राज्य की सीमाओं का भी त्याग करने वाले रावत चूण्डा ‘कलयुग…
Read More
दुपहिया वाहन चोरी मे मामले में आरोपी गिरफ्तार

दुपहिया वाहन चोरी मे मामले में आरोपी गिरफ्तार

चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद उदयपुर। शहर के हाथीपोल थानान्तर्गत गत दिनांक 05.06.2023 को प्रार्थी मुस्तफा रजाखान पिता मुन्वर खां निवासी मल्लातलाई उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 28.05.2023 को मै मेरी मोटरसाइकिल पेशन प्रो नम्बर त्श्र27ैछ6721 को जामा मस्जिद के पास गली में खडी कर कब्रिस्तान में गया। वापस आकर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल नही मिली। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्ंया 123/2023 धारा 379 भा.द.स. मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयुपर भुवन भुषण यादव द्वारा संपति संबधी अपराधोंमें वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा…
Read More
तलवार से हमला कर धमकी देने के मामले एक अभियुक्त गिरफ्तार

तलवार से हमला कर धमकी देने के मामले एक अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर।शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत गत दिनांक 26.06.2023 को प्रार्थी जितेन्द्र उर्फ संजय सोनी पिता कैलाश  चन्द निवासी अमरनगर, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे कजिन भाई हरिश निवासी सुरत जो 8.00 पीएम के लगभग अपनी कार को हमारे घर के बाहर खडी कर हमारे घर के अन्दर बैठे थे। तभी बाहर तोड फोड की आवाज आने पर हमने बाहर देखा तो दो लडके तलवारे लिये हुए होकर हरिश की गाडी व हमारे घर के दरवाजे पर तलवारे मार कर तोडफोड करते हुए जान से मारने की धमकिया दे रहे थेे। जिस पर हमारे द्वारा चिल्लाने पर आस पास के…
Read More
मोदी सरकार ने सदैव जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य किया-अमित शाह

मोदी सरकार ने सदैव जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य किया-अमित शाह

उदयपुर 30 जून। भारतीय जनता पार्टी का जनजाति विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम होटल होवार्ड जॉनसन में देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें उन्होंने उपस्थित जनजाति समाज के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विधायक प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहां की देश की आजादी में जनजाति समाज में अन्य समाज के समकक्ष भागीदारी की है जनजाति समाज ने देश की उन्नति में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया और सदैव त्याग तपस्या और बलिदान देकर मुखर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण मानगढ़ धाम है जहां पर जलियांवाला बाग से भी ज्यादा…
Read More
गुलाब के फूल के साथ रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

गुलाब के फूल के साथ रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंशुमान सिंह ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार सीआर देवासी को ज्ञापन सौंपा। रजिस्टर को छात्रों ने ज्ञापन के साथ गुलाब का फूल देकर छात्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। अंशुमान सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की कैलेंडर व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। इसके साथ ही विज्ञान महाविद्यालय में एमएससी की परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है जिसके कारण छात्र- छात्रा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे। विश्व विद्यालय के समस्त संकाय में परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं,…
Read More
डॉ अनुष्का लॉ कॉलेज उदयपुर को एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023

डॉ अनुष्का लॉ कॉलेज उदयपुर को एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023

जयपुर में होटल हिल्टन में आयोजित "एजुकेशन कॉन्क्लेव 2023" में डॉ अनुष्का लॉ कॉलेज उदयपुर को वर्ष 2022-23 में किये गए अपने विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए "एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023" से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को समारोह के विशिष्ठ अतिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री बी डी कल्ला ने संस्थान के संस्थापक डॉ एस  एस  सुराणा को प्रदान किया एवं संस्थान द्वारा विधि क्षेत्र में जो विभिन्न कार्य किये जा रहें है उसको सराहा। संस्थान के सचिव श्री राजीव सुराणा ने बताया कि डॉ अनुष्का लॉ कॉलेज पिछले दो दशक से उदयपुर…
Read More
शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में महाकाव्य कामायनी पर आधारित नाट्य मंचन 2 जुलाई को

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में महाकाव्य कामायनी पर आधारित नाट्य मंचन 2 जुलाई को

उदयपुर. 30 जून. हिन्दी साहित्य में रूचि रखने वाले कलारसिकों के लिए यह रविवार कुछ ख़ास होगा |  2 जुलाई की शाम प्रसिद्द साहित्यकार जयशंकर प्रसाद के कालजयी महाकाव्य पर आधारित नाटक  - कामायनी- का मंचन शिल्पग्राम के दर्पण प्रेक्षागृह में होगा | पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर  द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत इस बार मयूर नाट्य संस्था, जोधपुर का नाटक कामायनी मंचित  होगा | जय शंकर प्रसाद के महाकाव्य का नाट्य रूपांतरण जोधपुर के नाटककार रमेश बोहरा ने किया है और इसका निर्देशन डाक्टर सुरेश प्रसाद रंगा ने किया है |  डाक्टर रंगा का मानना है…
Read More
error: Content is protected !!