चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी 04 घण्टे में गिरफ्तार
थाना क्षैत्र की अन्य लूट का भी खुलासा, अभियुक्त थाना बाघपुरा का हिस्ट्रीशीटर उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत गत 28.06.2023 को प्रार्थी पीयूष कटारा पुत्र कान्तिलाल कटारा निवासी जगदीश चौक , उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं व मेरे मित्र होटल से काम खत्म करके रात्रि 3.00 ए.एम. के करीब अपने घर पर जा रहे थे कि ब्रहमपोल के पास एक व्यक्ति ने चाकू दिखा कर हमको रोका तथा चाकू की नोक पर हमारी स्कूटी नम्बर आरजे 27 बीए 0414 को छीन कर लेकर चला गया। जिस पर प्रकरण संख्या 421/23 धारा 392 भादस में दर्ज कर अभियुक्त की…
