उदयपुर। देश भर में चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा ब्रेन हेमरेज सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए शहर के सामाजिक संगठन हिन्दू जागरण मंच ने पहल करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार को मदद के लिए अभियान चलाया। एक ही दिन में सवा दो लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हो गई।
मंच के किशन सोनी ने बताया कि जब हमारे संगठन को पता चला कि कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार सोनी कह हालत ठीक नहीं है और उसके परिवार को सहयोग की जरूरत है तो हमने सोश मीडिया पर उनके बैंक अकाउंट की डिटेल मंगवाई और क्यूआर कोड के माध्यम से वाट्सग्रुप व अन्य माध्यमों से मदद मांगी। शहर के भामाशाहों ने दिल खोलकर उनकी मदद की।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 28 जून को शहर के मालदास स्ट्रीट में कन्हैयालाल साहू की आतकिी विचारधारा के दो युवकों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस दौरान राजकुमार ने कन्हैयाला को बचाने का प्रयास किया और वह इस घटना के मुख्य गवाह हैं। इस घटना के बाद राजकुमार शर्मा का कामकाज छूट गया तथा बीमारी से घिर गया। इसी दौरान ब्रेन हेमरेज के कारण उसने बैड पकड़़ लिया। ऐसे में परिवार की रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई। राजकुमार के परिजनों ने भी उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने तथा आर्थिक सहायता की मांग की थी। जो थोड़ी बहुत सहायता मिली वह राजकुमार के उपचार में खर्च हो गई और परिवार विकट आर्थिक विपन्नता के हालात में जी रहा है।
कन्हैया हत्याकांड के मुख्य गवाह को सहायता के लिए एक दिन में जुटाए सवा दो लाख
