Breaking News

उदयपुर की पिछोला झील लबालब, छह इंच की चादर चली

उदयपुर की पिछोला झील लबालब, छह इंच की चादर चली

स्वरूप सागर के दो गेट खोले, पानी आयड़ नदी के जरिए पहुंच रहा उदयसागर झील उदयपुर। मानसून की शुरूआत में ही उदयपुर शहर की पिछोला झील बीती रात ओवरफ्लो हो गई। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्वरूपसागर झील के दो गेट खोल दिए गए। यहां से पानी आयड़ नदी के जरिए उदयसागर झील पहुंचने लगा है। झील के ओवरफ्लो तथा चलती चादर देखने शहर भर से लोग पहुंचने लगे हैं। मुख्य मार्ग होने की वजह से वहां यातायात अवरूद्ध नहीं हो, इसके लिए पुलिस लगानी पड़ी। कैचमेंट एरिया में पिछले दिनों से लगभग हर दिन हो रही बारिश के चलते…
Read More
देवस्थान विभाग ने जगदीश मंदिर में कपड़ों में प्रतिबंध के पोस्टर हटाए

देवस्थान विभाग ने जगदीश मंदिर में कपड़ों में प्रतिबंध के पोस्टर हटाए

विभाग बोला-अनुमति के बिना लगाए उदयपुर, 6 जुलाई । शहर के 400 साल पुराने ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के प्रवेश पर रोक के पोस्टर गुरुवार को देवस्थान विभाग ने हटवा दिए। इससे पहले विभागीय टीम ने मंदिर का दौरा किया। विभाग के संयुक्त निदेशक जतिन गांधी ने बताया कि पोस्टर लगाने से पहले अनुमति नहीं ली गई . इसके चलते पोस्टर हटाए गए हैं । गांधी का कहना है कि प्रदेश में करीब 700 मंदिर विभाग द्वारा नियंत्रित और संरक्षित है। हमारे द्वारा जगदीश मंदिर के लिए ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया।…
Read More
8 साल से फरार नकलची इनामी बदमाश जयपुर से गिरफ्तार

8 साल से फरार नकलची इनामी बदमाश जयपुर से गिरफ्तार

100 से ज्यादा कोचिंग-लाइब्रेरी खंगाली तब पकड़ा गया उदयपुर, 6 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी ) की तरफ से वर्ष 2015 में हुई जूनियर एकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी सुनील (27) पिता रतनाराम विश्नोई को पुलिस ने गुरुवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील जालौर जिले के मीरपुरा का रहने वाला था और पुलिस को उसके जयपुर में होने की जानकारी मिली थी । उसे गिरफ्तार करके पुलिस गोगुंदा थाने लाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी बीते 8 साल से फरार था, जिसे पकड़ने में पुलिस…
Read More
विद्या भवन पॉलिटेक्निक मे आयोजित युवा संवाद मे मुनि संबोध का ओजस्वी उद्बोधन

विद्या भवन पॉलिटेक्निक मे आयोजित युवा संवाद मे मुनि संबोध का ओजस्वी उद्बोधन

शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य , कार्य- व्यहवार - परिवार संतुलन के लिए युवा वर्ग करें डिजीटल उपवास -मुनि संबोध पैकेज तथा प्रोफेशन अमीरी के मापदंड नही होते हैं उदयपुर, 6 जुलाई। फेस बुक, इंस्टा ग्राम, वाट्सअप्प इत्यादि सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल शारीरिक व मानसिक रूप से अस्थिरता पैदा कर रहा है। दिन मे कुछ घंटो के लिए ही इनका उपयोग करें तथा तथा सप्ताह मे एक - दो दिन इनसे पूरी तरह दूर रहें । मोबाइल फोन, सोशल मीडिया के इस युग मे शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य रक्षा , कार्य- व्यहवार - परिवार संतुलन तथा गुणात्मक जीवन के लिए…
Read More
तीर्थकरों की स्तुति जीवन को सरस, सुंदर, समृद्ध बनाती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

तीर्थकरों की स्तुति जीवन को सरस, सुंदर, समृद्ध बनाती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृृंखला का पांचवां दिन - पदमावती माता का जाप एवं एकासना आज उदयपुर 06 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि संतों का गुरुवार को लोगस्स सूत्र पर आधारित चातुर्मासिक मांगलिक प्रवचन हुए। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में प्रवचनों की श्रृंखला में प्रात: 9.15 बजे साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री व वैराग्यपूर्णा ने लोगस्स सूत्र के विवेचन में बताया कि लोगस्स का…
Read More
राजस्थान व मध्यप्रदेश के राज्यपाल आज उदयपुर में

राजस्थान व मध्यप्रदेश के राज्यपाल आज उदयपुर में

संभागीय आयुक्त कार्यालय में लेंगे एक महत्वपूर्ण बैठक उदयपुर, 6 जुलाई। माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल शुक्रवार 7 जुलाई को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। दोनो राज्यपाल उदयपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शुक्रवार की सुबह 10 बजे राजकीय विमान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा यहां सर्किट हाउस आएंगे। वे सुबह 11ः30 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र इसी दिन शाम 4ः55 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 5 बजे राजकीय विमान से…
Read More
युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

उत्कृष्ट प्रबंधन के माध्यम से युवा महोत्सव का सफल आयोजन करने के दिए निर्देश उदयपुर, 6 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा बिन्दु संख्या-47 के तगत राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की दुलर्भ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन हेतु ’राजस्थान युवा महोत्सव’ का आयोजन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किए जाने एवं महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आशा मांडावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक भैरुलाल गायरी ने अपने संबोधन में कहा कि इससे जुड़े सभी कर्मचारी युवा महोत्सव के तहत…
Read More
चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप में पांच रंगों से बनी उत्कृष्ट कलाकृतियां 

चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप में पांच रंगों से बनी उत्कृष्ट कलाकृतियां 

म्यूरल आर्ट सीखने हेतु कलाप्रेमी शीघ्र करवाएं रजिस्ट्रेशन  उदयपुर, 6 जुलाई 2023। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के संगम सभागार में चल रहे 15 दिवसीय चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप के चौथे दिन गुरूवार को कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां अंतिम चरणों में चल रही है। कलाकारों द्वारा तीन-तीन कलाकृतियां बनाई जाएगी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि विलुप्त हो रही इस कला को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने हेतु इस आर्ट कैंप में केरल के प्रसिद्ध 21 प्रतिभागी केरला की परंपरागत चित्रकला केरला म्यूरल आर्ट को उकेर रहे हैं। जिसमें पौराणिक…
Read More
महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो वायरल करने के मामले में 02 पुरुष व 04 महिलाए गिरफ्तार

महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो वायरल करने के मामले में 02 पुरुष व 04 महिलाए गिरफ्तार

थाना बेकरिया। गत 30 जून 2023  को थाने के आसुचना तन्त्र व स्थानीय, प्रशासनिक तंत्र (नायब तहसीलदार महोदय) से जानकारी में आया कि दिनांक 29 जून  को देवला कस्बे में एक महिला के साथ कुछ महिलाओ द्वारा निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है, इस बारे में कोई भी रिपोर्ट थाने पर नही दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा घटना का स्वयं संज्ञान लेकर वायरल वीडियो की पिडीता की तलाश की जाकर उसके घर पहुंच कर पिडीता से काउन्सलिंग कर रिपोर्ट प्राप्त की जाकर धारा 452, 354, 354बी, 323, 509, 147, 148, 149 भादस व 67(।) आईटी एक्ट…
Read More
पत्नी की शिकायत पर निलंबित वीडीओ गिरफ्तार लगाया था चोरी का आरोप

पत्नी की शिकायत पर निलंबित वीडीओ गिरफ्तार लगाया था चोरी का आरोप

उदयपुर । शहर की सवीना थाना पुलिस ने निलंबित चल रहे वीडीओ (विलेज डवेलपमेंट ऑफ़िसर ) अजमल खान को उसकी पत्नी की शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने अपने पति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया था । इसके चलते दोनों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों कुछ माह से अलग रहने लगे। पहले दोनों पति-पत्नी सेक्टर-12 स्थित विनायक नगर में किराए के मकान में रह रहे थे । पति अजमल खान के खिलाफ उसकी पत्नी रानू बालोत ने सवीना थाने में मामला दर्ज कराया था । रिपोर्ट…
Read More
error: Content is protected !!