Breaking News

जर्नी ऑफ जॉय में उमड़े नौनिहाल

जर्नी ऑफ जॉय में उमड़े नौनिहाल

उदयपुर, 8 जुलाई। भारत विकास परिषद मेवाड़ के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत राजकीय संस्कृत विधालय गोखर मगरी के ग्रामीण विद्यार्थियों को शाखा सदस्यों द्वारा अपनी कारों में  प्रताप गौरव केंद्र  और  महाकालेश्वर मंदिर सहित उदयपुर के दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करवाया गया जिसमें बच्चों ने पहली बार इस तरह के आयोजन मे भाग लेकर उदयपुर शहर का भ्रमण किया। इस वाहन रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश  शर्मा संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,  समाजसेवी  श्रीमती श्रद्धा  गट्टानी, डॉ जयराज आचार्य, नेशनल वाइस चेयरमैन सेवा प्रकल्प, डॉ प्रदीप कुमावत, शाखा संरक्षक  ने किया। यह यात्रा उदयपुर के विभिन्न स्थानों…
Read More
लसाड़िया में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

लसाड़िया में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

तनाव के कारण सुसाइड की आशंका उदयपुर, 7 जुलाई । जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में बीती एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव भरेव के धोला मंगरा ​के जंगलों में पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार भरेव के धोला मगरा निवासी 35 वर्षीय मोहन पिता मोटा मीणा का शव पेड़ पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह से गायब मोहन को परिवार ने आसपास काफी तलाशने के लिए कोशिश की। इसके बाद लसाड़िया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जंगलों में तलाश किया तो उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका…
Read More
नगर निगम के सामने सड़क हादसा, स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे ट्रेलर चालक की मौत, खलासी घायल

नगर निगम के सामने सड़क हादसा, स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे ट्रेलर चालक की मौत, खलासी घायल

उदयपुर, 7 जुलाई । यहां नगर निगम के सामने शुक्रवार अलसुबह एक हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि खलासी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सरकारी महाराणा भूपाल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना अलसुबह करीब 4:30 बजे की है। ट्रेलर में लोहे के भारी वजनी पाइप रखे थे। एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही ब्रेक लगाए तो ट्रेलर में रखे भारी वजनी पाइप खिसककर चालक के पीछे ​खिड़की को तोड़ते हुए उसकी सीट…
Read More
डॉक्टर ने 12 साल पहले ली थी 400 रुपए की रिश्वत, अब एक साल की सजा

डॉक्टर ने 12 साल पहले ली थी 400 रुपए की रिश्वत, अब एक साल की सजा

उदयपुर , 07 जुलाई। बारह वर्ष पहले 400 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एसीबी राकेश कुमार कटारा ने मांडलगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्कालीन शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेंद्र प्रसाद को एक वर्ष की सजा के साथ ही पांच हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि बिगोद निवासी युनुस पुत्र इस्माइल लोहार ने 26 अप्रैल 2011 को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी रेहाना बेगम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। प्रसव सरकारी चिकित्सालय में होने के कारण सरकारी सहायता…
Read More
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में अब 20 हजार 546 पदों पर होगी सीधी भर्ती नवसृजित 3 हजार 386 पदों की बढ़ोतरी

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में अब 20 हजार 546 पदों पर होगी सीधी भर्ती नवसृजित 3 हजार 386 पदों की बढ़ोतरी

जयपुर, 7 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2023-24 के क्रम में एक लाख पदों पर होने वाली भर्तियों में से 20 हजार से अधिक पदों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि विभाग में अब नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग के 20 हजार 546 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 17 हजार 160 पदों पर की जा रही नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्ती में 3 हजार 386 पदों की बढ़ोतरी करते हुए अब 20 हजार 546 पदों…
Read More
प्रदेश में खुलेंगे 5 लोक अभियोजक कार्यालय

प्रदेश में खुलेंगे 5 लोक अभियोजक कार्यालय

जयपुर, 07 जुलाई। प्रदेश के जायल (नागौर), रायसिंह नगर (श्रीगंगानगर), फागी (जयपुर) एवं खेतड़ी (झुन्झुनूं) में अपर लोक अभियोजक कार्यालय तथा जोधपुर में विशिष्ट लोक अभियोजक (एनडीपीएस प्रकरण) कार्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत के इस निर्णय से न्यायिक एवं विधिक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही, न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में नवीन अपर लोक अभियोजक एवं विशिष्ट लोक अभियोजक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी।
Read More
लायन्स ने किया  50  डॉक्टरस व सी. ए. का सम्मान

लायन्स ने किया  50  डॉक्टरस व सी. ए. का सम्मान

 आज आम मानव  के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले सबसे बड़े अमीर है। मुनि 'मेधांश' शहर के प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार स्थित महाश्रमण सभागार में लायन्स क्लब निलांजना हिरण मगरी व युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरर्स डे व चार्टड अकाउंटस डे के उपलक्ष्य में आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में 50 डॉक्टरर्स व  सी.ए का समारोह आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार 'मेधांश' ने कहा- यह डॉक्टरर्स और सी.ए का नहीं बल्कि निष्काम सेवा का अभिनंदन समारोह है। लायन्स क्लब ने सेवा के क्षेत्र में सदा नए…
Read More
राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोजित

राजस्थान और मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोजित

राजस्व विवादों के सर्वे के आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन की हो कार्यवाही आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर हो प्रभावी कार्य-राज्यपाल श्री मिश्र उदयपुर/जयपुर, 7 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में राजस्व विवादों के संबंध में सर्वे हो चुका है, इस संबंध में अधिकारी अब इस आधार पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करे। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के अंतर्गत भारत सरकार तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं, विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का समान रूप से लाभ दिए जाने का सुझाव भी दिया है।…
Read More
 स्मार्ट सिटी परियोजना सुखद आश्चर्य, चुनौतीपूर्ण कार्य था पर टीम स्प्रीट ने किया सफल- शर्मा

 स्मार्ट सिटी परियोजना सुखद आश्चर्य, चुनौतीपूर्ण कार्य था पर टीम स्प्रीट ने किया सफल- शर्मा

स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव महेश चंद्र शर्मा रहे उदयपुर दौरे पर उदयपुर, 7 जुलाई। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव महेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि उदयपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना सुखद आश्चर्य है,वास्तव में यह बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था परंतु प्रोजेक्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम स्प्रीट और प्रतिबद्धता ने इसे सफल किया है। शर्मा शुक्रवार को उदयपुर में उदयपुर स्मार्ट सिटी परियोजना की कॉफी टेबल बुक के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  उदयपुर इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है और इसको स्मार्ट बनाने बनाने के साथ यहां की सांस्कृतिक…
Read More
विधवा से मारपीट मामले में और छह गिरफ्तार

विधवा से मारपीट मामले में और छह गिरफ्तार

अब तक नौ आरोपी पकड़े गए उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक विधवा महिला के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह जनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस तरह इस मामले में अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों में भवानी उर्फ फिरोज पिता समा, हितेश पिता दिनेश, एकली पुत्री भंवरलाल पत्नी सुरेश, मोहनी बाई पत्नी समा, गजरी पत्नी भवानी उर्फ फिरोज शामिल हैं। ये सभी पाली…
Read More
error: Content is protected !!