युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उत्कृष्ट प्रबंधन के माध्यम से युवा महोत्सव का सफल आयोजन करने के दिए निर्देश
उदयपुर, 6 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा बिन्दु संख्या-47 के तगत राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की दुलर्भ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन हेतु ’राजस्थान युवा महोत्सव’ का आयोजन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किए जाने एवं महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आशा मांडावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक भैरुलाल गायरी ने अपने संबोधन में कहा कि इससे जुड़े सभी कर्मचारी युवा महोत्सव के तहत नामांकन में वृद्धि करें। साथ ही उत्कृष्ट प्रबंधन के माध्यम से सफल आयोजन करने सहित विभिन्न बिन्दुओं का भलिभांति अध्ययन करें ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। गायरी ने बताया कि बैठक में उप मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, दिनेश बंसल, राजमल दक प्रधानाचार्य रा.उ.मा. वि. अडिन्दा (भीण्डर), डॉ. सत्यनारायण सुथार प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. धार (बडगांव), रविन्द्र दाहिमा प्रधानाचार्य, रा.उ.मा.वि. शिशवी (कुराबड), डॉ. जगदीश चन्द्र कुमावत व्याख्याता डाईट उदयपुर, हेमन्त जोशी वरिष्ठ अध्यापक रा.उ.मा.वि. वरडा को युवा महोत्सव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से करने एवं नामांकन बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।

बांसड़ा गौशाला का पशुपालन संयुक्त निदेशक सिंह ने किया निरीक्षण
 उदयपुर, 6 जुलाई। भींडर उपखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा का पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शक्ति सिंह ने औचक निरीक्षण किया। डॉ. सिंह ने गौशाला में की जा रही व्यवस्थाओं के अवलोकन के बाद संतोष व्यक्त किया। गौशाला के संचालक श्याम चौबीसा ने अवगत कराया कि गौशाला में गोवंश के साथ-साथ पक्षियों के लिए परिंडे, घोंसले आदि भी लगवाए गए हैं।
संयुक्त निदेशक ने कहा कि संवर्धन के क्षेत्र में गिर नस्ल की गायों का जो कार्य किया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!