सैप्टिक टेंक की सफाई में मानव श्रम के उपयोग को सख्ती से करें प्रतिबंधितः श्रीमती अंजना पंवार
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष ने ली बैठक सैप्टिक टेंक हादसा स्थल का लिया जायजा मृतक आश्रितों को 10-10 लाख के चैक वितरित उदयपुर, 28 जुलाई। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार ने कहा कि जो सफाई कर्मी स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहे हैं, उनके प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को पूर्ण संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने मैनुअप स्केविंग एक्ट को सख्ती से लागू करते हुए सैप्टिक टेंक की सफाई में मानव श्रम के उपयोग को पूर्णतया प्रतिबंधित करने की हिदायत दी। श्रीमती पंवार शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय…
