Breaking News

कांग्रेस पार्षद के पति ने जेईएन को घर बुलाकर पीटा, गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षद के पति ने जेईएन को घर बुलाकर पीटा, गिरफ्तार

राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज उदयपुर। जिले के कानोड़ नगर पालिका में कांग्रेस की महिला पार्षद सोनिया के पति अल्ताफ बागवान के कनिष्ठ अभियंता(जेईएन)जयराम मीणा की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना से पहले महिला पार्षद के पति ने जेईएन को अपने घर बुलाया था और उनके बीच किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षद पति ने जेईएन के उपर हाथ उठा दिया। जेईएन के राजकार्य में बाधा के साथ मारपीट तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पार्षद पति को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा तथा जनता…
Read More
वल्लभनगर बांध भी ओवरफ्लो, अब बड़गांव बांध की बारी

वल्लभनगर बांध भी ओवरफ्लो, अब बड़गांव बांध की बारी

उदयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने से बारिश का दौर जारी है। उदयपुर में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते वल्लभनगर बांध भी ओवरफ्लो हो गया। जिसका पानी तेज गति से बड़गांव बांध में जा रहा है और पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो अगले कुछ दिनों में यह बांध भी छलक उठेगा। पिछोला तथा स्वरूपसागर से जा रहा पानी उदयसागर के जरिए वल्लनगर बांध पहुंच रहा था। छह मीटर क्षमता वाले वल्लभनगर बांध के ओवरफ्लो होने पर अब चित्तौड़गढ़़ जिले के बड़गांव बांध में पानी पहुंच रहा है। बड़गांव बांध में 7.62 मीटर के मुकाबले…
Read More
सरकारी दवाइयां खरीदने वाला लैब डायरेक्टर गिरफ्तार

सरकारी दवाइयां खरीदने वाला लैब डायरेक्टर गिरफ्तार

एक दिन पहले क्षिप्रा लैब पर छापा मारकर जब्त की थी सरकारी दवाइयां, आरोपी को कोर्ट ने 2 दिन रिमांड भेजा उदयपुर, 28 जुलाई (ब्यूरो) । एक दिन पहले शहर के कलक्टर बंगला के सामने स्थित निजी क्षिप्रा लैब से जब्त की गई सरकारी दवाइयों के मामले में लैब डायरेक्टर ब्रजेश विकास भारद्वाज को हाथीपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच यह पता लगा है कि आरोपी को सरकारी दवाइयां सरकारी नुमाइंदों की ही मिलीभगत से…
Read More
जहा कोमलता वहा सफलता-श्रीमती शानू लोढा

जहा कोमलता वहा सफलता-श्रीमती शानू लोढा

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित द पावर ऑफ रेजिलिएंस उदयपुर। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी साध्वी श्री डॉ परम प्रभा जी के पावन सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर द्वारा द पावर ऑफ रेजिलिएंस कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ने अपने स्वागत उद्बोधन से सबका स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्रीमती शानू लोढा ( वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आईआईएम उदयपुर )ने कहा कि रेजिलाइंस का मतलब प्रैक्टिस रिपीट एंड एक्शन उन्होंने कहा कि रेजिलाइंस से आप अपनी क्षमताओं को किस तरह बढ़ा सकते हैं ।उन्होंने बताया…
Read More
एसीसी केडेट्स ने 700 पौधें लगा संरक्षण की ली शपथ

एसीसी केडेट्स ने 700 पौधें लगा संरक्षण की ली शपथ

उदयपुर 28 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं 2 राज आर एण्ड बी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया के  संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डबोक परिसर में एनसीसी केडेट्स के विधार्थियों ने  कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई.एऩ. मनोज, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. आईजे माथुर के नेतृत्व में पौधे लगा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पहले एनसीसी केडेट्स ने डबोक गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रेली निकाली जिसमें सभी विधार्थी पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाओं के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर प्रो. सारंगदेवोत ने सभी…
Read More
अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी की लगातार कार्रवाइयां

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी की लगातार कार्रवाइयां

जून माह में प्रदेश में 1291 मामले दर्ज, 1629 गिरफ्तार उदयपुर, 28 जुलाई। प्रदेश भर में अवैध मदिरा तैयार करने अथवा परिवहन व भंडारण जैसी गतिविधियों की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाइयां जारी हैं। जून माह में प्रदेश भर में 1291 प्रकरण दर्ज करते हुए 1629 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।      आबकारी आयुक्त श्री कुमार पाल गौतम ने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश, जांच एवं धरपकड़ के दौरान यह कार्रवाइयां की गई हैं। इस दौरान 26 हजार 668 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 7444 बोतल देसी मदिरा, 6883 बोतल हथकढ़ मदिरा, 2497 बोतल बीयर व 183 लीटर स्पिरिट बरामद किया…
Read More
केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन ने दी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की जानकारी

केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन ने दी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की जानकारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश बनेगा सुपर पावर उदयपुर 28 जुलाई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधान आने के तीन वर्ष पश्चात उन प्रावधानों के क्रियान्वयन की प्रगति से आम जनमानस को जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को उदयुपर के सूचना केन्द्र के सभागार में केन्द्रीय विद्यालय प्रतापनगर की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य और नोडल अधिकारी दिलबहादुर सिंह ने बताया कि किसी भी देश की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण आधार शिक्षा होती है। आज जब भारत अपनी आज़ादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और विश्व अर्थव्यवस्था में…
Read More
जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में एक और महत्वपूर्ण आयोजन

जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में एक और महत्वपूर्ण आयोजन

20 से 23 अगस्त तक होगा 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और राजस्थान के सभी सांसद-विधायक करेंगे शिरकत महत्वपूर्ण बैठक लेकर विधानसभा प्रमुख सचिव ने दिए दिशा-निर्देश उदयपुर 28 जुलाई। जी-20 शेरपा सम्मेलन सहित कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता के बाद उदयपुर प्रमुख आयोजनों का केंद्र बना हुआ है। शहर में 20 से 23 अगस्त तक 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन में सभी राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करेंगे। इसके अलावा लंदन स्थित…
Read More
उदयपुर में टाइगर फेस्टिवल का हुआ आगाज

उदयपुर में टाइगर फेस्टिवल का हुआ आगाज

उदयपुर, 28 जुलाई। वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एवं ग्रीन पीपल सोसायटी, उदयपुर द्वारा टाइगर फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने हरी झंडी दिखा टाइगर ट्रेल की शुरुआत की और वृक्षारोपण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेड़ों और अच्छे पर्यावरण द्वारा ही वन्यजीवों को सुरक्षित आवास दिया जा सकेगा इसलिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों को जन्म दिवस पर एक पौधें अवश्य लगाने की शपथ दिलाई। टाइगर ट्रेल में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल, आलोक संस्थान, महाराणा मेवाड़, विद्या मंदिर के…
Read More
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का संचालन 7 से

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का संचालन 7 से

उदयपुर, 28 जुलाई। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के तहत राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण से वंचित  0 से 5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे करवा उनमे वंचित बच्चों एवं महिलाओं को टीकाकृत किया जावेगा। उदयपुर में इसका प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक, तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा नियुक्त निरीक्षक डॉ. गुंजन तनेजा ने अभियान के तहत जिले में अब तक की तैयारियों का फील्ड स्तर पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने…
Read More
error: Content is protected !!