उदयपुर, 27 जुलाई । जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने गुरुवार शाम जिले के एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक लीलाराम को हाथीपोल थानाधिकारी, रतन सिंह को यातायात शाखा—पूर्व, लक्ष्मणराम को यातायात शाखा—पश्चिम, दर्शन सिंह को डीएसटी प्रभारी, शैतानसिंह को थानाधिकारी गोगुंदा और रतन सिंह को झाड़ोल थानाधिकारी भेजा है। इसी तरह उप निरीक्षकों की जारी तबादले सूची के अनुसार प्रवीण जुगतावत को सायरा थानाधिकारी, फैलीराम को टीडी थानाधिकारी, करण राम को फलासिया थानाधिकारी, विरम सिंह को ओगणा थानाधिकारी, अशोक कुमार सिंह को कोटड़ा थानाधिकारी, प्रभु सिंह को बेकरिया थानाधिकारी, उमेश चंद्र को पानरवा थानाधिकारी, पवन सिंह को जावरमाइंस थानाधिकारी, कर्णवीर सिंह को बावलवाड़ा थानाधिकारी, परमेश्वर पाटीदार को सराड़ा थानाधिकारी, मुकेश चंद्र को परसाद थानाधिकारी, रामेंग को झल्लारा थानाधिकारी, लालूराम को लसाड़िया के महिला पुलिस थानाधिकारी, पूनम चंद को गिंगला थानाधिकारी,अंसार अहमद को पहाड़ा थानाधिकारी, दलपत सिंह को माण्डवा थानाधिकारी, गजवीर सिंह को सेमारी थानाधिकारी, सुरेश चंद्र को फतहनगर थानाधिकारी, धनपत सिंह को खेरोदा थानाधिकारी, कर्मवीर सिंह को बाघपुरा थानाधिकारी लगाया गया है। जबकि उप निरीक्षक चंद्रप्रभात को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में रीडर और बद्रीलाल को पुलिस लाइन से यातायात शाखा में नियुक्त किया है।
उदयपुर में निरीक्षक तथा उप निरीक्षकों के तबादले
