Breaking News

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रीगणेश की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रीगणेश की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की

उदयपुर. राष्ट्रीय महाकाल सेना श्रीजी फौज नाथद्वारा ने गुरुवार को गणपति महोत्सव मनाया। गणपति महोत्सव में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए शाही लवाजमे के साथ श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पहुंचे, जहां उनकी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अगवानी की। । डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रीगणेशजी की महाआरती कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ का श्रीनाथजी और श्रीनाथजी की इस नगरी से प्राचीनकाल से गहरा नाता रहा है। नाथद्वारावासियों का अटूट स्नेह पाकर हर बार गौरवान्वित महसूस करते…
Read More
गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में बहे छह युवक, पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर बचाया 

गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में बहे छह युवक, पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर बचाया 

उदयपुर। वल्लभनगर की बेड़च नदी में गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान छह युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। जिन्हें वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जान की बाजी लगाकर बचा लिया। जिसकी प्रशंसा चहुंओर की जा रही है। वल्लभनगर थानाधिकारी घनश्यामसिंह देवड़ा ने बताया कि गुरुवार अपरान्ह वल्लभनगर के युवा गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस के रूप में बेड़च नदी पहुंचे। हाल ही के दिनों में हुई अच्छी बारिश के चलते बेड़च नदी पूरे बहाव से बह रही है। मूर्ति विसर्जन के लिए युवा प्रतिमा को लेकर नदी में उतर रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को टोका…
Read More
डूंगरपुर में कार से बरामद 300 किलो चांदी और 24 लाख रुपए नकद

डूंगरपुर में कार से बरामद 300 किलो चांदी और 24 लाख रुपए नकद

गुजरात बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई उदयपुर। डूंगरपुर जिला पुलिस ने गुजरात बार्डर पर एक लग्जरी कार से 300 किलोग्राम चांदी तथा 24 लाख रुपए नकद बरामद किए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चांदी कार में बनाए गए स्पेशल बॉक्स में छिपा रखी हुई थी। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने बताया कि मामला बिछीवाड़ा थाना इलाके गुजरात बॉर्डर पर रतनपुर का है। पुलिस ने गुरुवार सुबह 11 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। तब बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल के साथ पुलिस टीम रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान गुजरात की ओर से जा रही…
Read More
नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के साझे में

नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के साझे में

थर्ड नेशनल फिजिकल डीसाबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 शुरू उदयपुर 28 सितंबर। ' हम दिव्यांग जरूर है पर जिंदगी से नहीं हारे,मैदान पर दिखाएंगे जिंदादिली'। इस जज्बे के साथ गुरुवार को फील्ड क्लब मैदान पर थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी - 20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज हुआ. 11 दिवसीय इस चैंपियनशिप का आयोजन नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजस्थान रॉयल्स एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया (डीसीसीआई) के सहयोग से किया जा रहा है । संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, संस्थान संस्थापक कैलाश मानव, फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, जिला खेल अधिकारी अजित जैन,उदयपुर क्रिकेट एसोसियन…
Read More
 तीन दिवसीय निर्माण एण्ड नोलेज एक्सपो नेक्सनोज़ आयोजन आज से,तैयारियां पूरी  

 तीन दिवसीय निर्माण एण्ड नोलेज एक्सपो नेक्सनोज़ आयोजन आज से,तैयारियां पूरी  

उदयपुर 28 सितम्बर। लोटस एसोसिएट्स की ओर से 29 सितम्बर से शेाभागपुरा 100 फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में नेक्सनोज़ का निर्माण एण्ड नोलेज एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियंा लगभग पूरी हो चुकी है। पूरे शहर मे ंइस आयोजन को लेकर उत्साह का माहेल है। लोटस एसोसिएट्स के कमलेश शर्मा ने बताया कि अन्य राज्यों से आर्किटेक्ट,इंजीनियर, इंटीरियर डेकोरेटर आने प्रारम्भ हो गये है। आयोजन स्थल पर एक बहुत बड़ा डोम बनाया जा रहा है। जिसमें एक ही छत के नीचे शहर की जनता को विभिन्न प्रकार के उत्पाद एवं पेशेवर आर्किटेक्ट,इंजीनियर, इंटीरियर डेकोरेटर से रूबरू…
Read More
गुलाब बाग बर्ड पार्क में लाल मुनिया ने आठ बच्चों को दिया जन्म

गुलाब बाग बर्ड पार्क में लाल मुनिया ने आठ बच्चों को दिया जन्म

उदयपुर, 28 सितंबर। उदयपुर के गुलाबबाग के बर्ड पार्क में पक्षियों का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। बर्डपार्क में लाल मुनिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया है। यह लेकसिटी में आने वाले पर्यटकों व पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्य वन संरक्षक आर.के जैन ने बताया कि गुलाबबाग बर्ड पार्क में ग्रीन मुनिया और लाल मुनिया के साथ विभिन्न प्रजातियों के पक्षी है, जो पक्षी प्रेमियों के साथ पर्यटकों को खासा आकर्षित करते है। उन्होंने कहा कि लाल मुनिया का परिवार बढ़ा है इससे पर्यावरण जगत में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि गुलाबबाग बर्ड…
Read More
खेल भावना का दिया संदेश, संजोई उदयपुर की अविस्मरणीय यादें

खेल भावना का दिया संदेश, संजोई उदयपुर की अविस्मरणीय यादें

- अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन उदयपुर, 28 सितम्बर। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हुआ। देश भर से आए सिविल सेवा से जुड़े अधिकारियों के दलों ने उत्कृष्ट खेल भावना का संदेश दिया। साथ ही झीलों की नगरी उदयपुर की अविस्मरणीय यादें भी संजोकर अपने साथ ले गए। खेलगांव में 23 सितम्बर से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में प्रतिदिन रोमांच मुकाबले हुए। प्रशासनिक, राजस्व आदि सेवाओं से जुड़े अधिकारियों ने…
Read More
मावा गणेश नवयुवक मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव पर हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

मावा गणेश नवयुवक मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव पर हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

शोभायात्रा के साथ होगा कल होगा गणेश विसर्जन उदयपुर। स्थानीय हाथीपोल अन्दर स्थित मावा गणेश मंदिर पर आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न आयोजन एवं प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। गणेश महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक जतिन सेठ, जयंत लोहार व हिमांशु सेठ ने बताया कि प्रथम दिन से ही विभिन्न आयोजन चले जिनमें बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, भजन संध्या, गरबा रास, प्रोजेक्टर के माध्यम से पिछले दस वर्षाें में हुए आयोजन की वीडियों क्लिप, नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा शिव व गणेश के भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां नित्य गणपति के श्रृंगार किये गये।     आज…
Read More
जन्म-मृत्यु के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य आधार-जनगणना निदेशक

जन्म-मृत्यु के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य आधार-जनगणना निदेशक

उदयपुर, 27 अक्टूबर। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन, मृत्यु के कारणों के चिकित्सकीय प्रमाणीकरण योजना एवं न्यादर्श पंजीयन के आंकड़ों के विश्लेषण के संबंध में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं निदेशक बिष्णुचरण मल्लिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मल्लिक ने बताया कि जन्म-मृत्यु रेजिस्ट्रेशन के आंकडे केवल जन्म-मृत्यु की घटनाओं की गणना करना ही नहींं है अपितु जन्म-मृत्यु के आंकडे केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा बनाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि मृत्यु की प्रत्येक घटना का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण नितांत आवश्यक है, जिससे सरकार…
Read More
उदयपुर स्मार्ट सिटी का नॉर्थ जोन कैटेगरी में प्रथम स्थान

उदयपुर स्मार्ट सिटी का नॉर्थ जोन कैटेगरी में प्रथम स्थान

इंदौर में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति में किया पुरस्कृत उदयपुर, 27 अक्टूबर। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड 2022 के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के पुरस्कारों का वितरण समारोह बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में आयोजित हुआ। समारोह में उदयपुर स्मार्ट सिटी को नॉर्थ जोन कैटेगरी में प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री शहरी विकास मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने उदयपुर स्मार्ट सिटी को दो कैटेगरी में एवं राजस्थान को एक कैटेगरी में अवार्ड प्रदान…
Read More
error: Content is protected !!