दिव्यांग क्रिकेटरों का जोश जोरों पर: जम्मू , चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, महाराष्ट्र,मुंबई,विदर्भ जीते
नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के साझे में थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 उदयपुर, 30 सितंबर । चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को 4 ग्राउंड पर 8 मुकाबले खेले गए। पहली पारी में- फील्ड क्लब में जम्मू कश्मीर वर्सेस पंजाब के मध्य मैच हुआ। टॉस जम्मू कश्मीर ने जीत कर पहले बैटिंग कर निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाएं । लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो 138 रन ही बना पाई । मैन ऑफ द मैच J&k के माजिद रहे। वहीं MB ग्राउंड में…
