जरूरत है माता को जागरूक करने की – प्रीति शक्तावत
कार्यशाला में महिला स्वास्थ्य पर हुई चर्चा उदयपुर. 30 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा भूपाल अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज हाल में महिला स्वास्थ्य पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने बताया कि आज के दौर में माता को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला जब पूरे घर के खाने-पीने का ध्यान महिला रखती है तो खुद का और बच्चे का भी रखें। यदि माता को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार दिया जाए तो होने वाला बच्चा भी स्वस्थ…
