Breaking News

अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप भारत के नाम

अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप भारत के नाम

उदयपुर के कुलदीप-विहल ने किया गौरवान्वित उदयपुर, 18 अक्टूबर। हाल ही में श्रीलंका में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब भारत के नाम रहा। भारतीय टीम के यंगस्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 2-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उदयपुर के कुलदीप सिंह राव और विहल नाहर ने भाग लेकर गौरवान्वित किया है। कुलदीप सिंह राव उपकप्तान रहे। युवा खिलाड़ी विहल गिर्वा के नायब तहसीलदार सुरेश नाहर के सुपुत्र है। इस उपलब्धि के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, खेल प्रशिक्षक व प्रबुद्धजन ने दोनो प्रतिभाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Read More
चंदेसरा में स्वीप कार्यक्रम का किया आयोजन

चंदेसरा में स्वीप कार्यक्रम का किया आयोजन

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदेसरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप प्रभारी प्रकाश चंद चैधरी के सानिध्य में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त स्वीप दल के सदस्य गण उपस्थित रहे। प्रभारी चैधरी ने बताया कि मतदान जागरूकता का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि अधिक से अधिक मतदाता जागरूक रहकर मतदान करें। सुरेश कुमार देशबंधु ने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कहानी के माध्यम से की। देशबंधु ने इस अवसर पर कहा कि मतदान का सभी को अधिकार है तथा हमें मतदान के जरिए अपनी सरकार चुननी चाहिए। प्रेमशंकर सालवी द्वारा…
Read More
मेंजबान उदयपुर बनी क्रिकेट की राज्य विजेता

मेंजबान उदयपुर बनी क्रिकेट की राज्य विजेता

17 वर्षीय टीम ने हनुमानगढ़ को 9 विकेट से हराकर जीत लिया राज्य स्तरीय क्रिकेट का फाइनल मुकाबला फतहनगर। राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल उदयपुर के तत्वाधान में चल रही 17 व 19 वर्षीय स्कूली छात्राओं की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आज गांधी ग्राउंड में खेले गए। जिसमें 17 वर्ष छात्रा का फाइनल मुकाबला उदयपुर एवं हनुमानगढ़ के बीच खेला गया ।उदयपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाएं जबाव में हनुमानगढ़ की टीम 59 रन ही बना सकी , इस प्रकार हनुमानगढ़ को उदयपुर ने 9 विकेट से हरा कर…
Read More
जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता की तिथि बदली 21 से होंगे शुरू

जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता की तिथि बदली 21 से होंगे शुरू

विभागीय मानदंड पूरे करने और शाला दर्पण पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग - 21 से 25 अक्टूबर तक होगा आयोजन, रा.उ.मा.वि.भूपालपुरा में 20 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन जरूरी फतहनगर। 67वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक की तिथियां में परिवर्तन किया गया है अब 21 से 25 अक्टूबर 2023 तक आयोजन होगा । पूर्व में घोषित तिथि में बदलाव करते हुए प्रतियोगिता को एक दिन पहले आरंभ किया जा रहा है पूर्व में 22 से प्रतियोगिता शुरू होनी थी लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (मुख्यालय )माध्यमिक…
Read More
राजसमंद—पाली की सीमा पर पुलिस से मुठभेड़ में तस्कर की मौत

राजसमंद—पाली की सीमा पर पुलिस से मुठभेड़ में तस्कर की मौत

डीएसटी टीम पर फायर किए, 4 किलोमीटर तक पंचर गाड़ी दौड़ाई उदयपुर। राजसमंद तथा पाली जिले की सीमा पर मंगलवार को पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक तस्कर की मौत हो गई। बताया गया कि तस्करों तथा राजसमंद पुलिस की जिला स्पेशल टीम के बीच पचास से अधिक राउंट फायरिंग हुई। तस्करों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की और जबावी फायरिंग में एक तस्कर मारा गया, जबकि दूसरा भाग निकला। मारे गए तस्कर की पहचान जोधपुर जिले के फटकासनी (डांगियावास ) निवासी सुभाष बिश्नोई (25) के तौर पर हुई है। बताया…
Read More
मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह के भाजपा में शामिल होने से मेवाड़ की राजनीति होगी प्रभावित

मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह के भाजपा में शामिल होने से मेवाड़ की राजनीति होगी प्रभावित

पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ रह चुके हैं चित्तौड़गढ़ से सांसद उदयपुर: महाराणा प्रताप के वंशज तथा मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ मेवाड़ चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी उन्हें कहां से चुनाव लड़ाने जा रही है। विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ भाजपा से चित्तौड़गढ़ से सांसद रह चुके हैं और वहां से उनकी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अभी भी कायम है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह…
Read More
झील में नहाने उतरे गुजराती युवक की मौत

झील में नहाने उतरे गुजराती युवक की मौत

उदयपुर। यहां स्वरूपसागर झील में नहाने के लिए उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। उसका शव घटना के एक दिन बाद रेस्क्यू टीम ने मंगलवार सुबह निकाला। युवक की पहचान गुजरात के हिम्मतनगर निवासी मुकेश गुजराती(20) के रूप में हुई है। वह इन दिनों उदयपुर के शिक्षा भवन चौराहे के समीप रहता था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को यह युवक झील में नहाने के लिए उतरा था। साथ ही उसके कुछ दोस्त भी झील किनारे नहा रहे थे। बताया कि मुकेश नहाते समय गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी सांस फूलने लगी। वह डूबने लगा।…
Read More
कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग किसान की पगड़ी को लात मारी

कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग किसान की पगड़ी को लात मारी

दो साल पुराना वीडियो आया सामने, बेटे के लिए नाैकरी मांगने गया था विधायक राजेंद्र बिधूड़ी के पास  उदयपुर : चित्तौड़गढ़ जिले के कांग्रेस नेता और बेगूं से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बेटे की नौकरी की गुहार लेकर बिधुड़ी के पास आए बुजुर्ग की पगड़ी को उन्होंने लात मारकर उछाल दिया। यह वीडियो साल 2021 का बताया जा रहा है और अब सामने आया है। इस मामले पर बिधूड़ी का अब तक रिएक्शन नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर विधायक से जुड़ा वीडियो सोमवार रात से ही तेजी…
Read More
चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ अधिक कीमत की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ अधिक कीमत की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

73.700 किलो अफीम, 6.400 किलोग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, 5 लाख रुपये नगद, 3 किलो चाँदी व 53 ग्राम सोने के जेवरात जब्त उदयपुर । चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को  पुलिस ने मंडफिया थाना क्षेत्र के कोशीथल स्थित मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में  अफीम, अफीम मिश्रित पाउडर, लाखों रुपए नगद व सोने चांदी के जेवरात बरामद किए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्करी के लिए सप्लाई की जाने वाली अफीम व जब्त माल की कीमत 4 करोड़  रुपए से अधिक बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मण्डफिया थाना पुलिस ने कोशीथल गांव में भारी मात्रा…
Read More
लोकतंत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंः राठौड़

लोकतंत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंः राठौड़

मिशन-75 के तहत सायरा व गोगुन्दा में बैठक न्यून मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश उदयपुर, 17 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत अधिक से अधिक लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला परिषद सीईओ एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ ने मंगलवार को पंचायत समिति सायरा व गोगुंदा में न्यून मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी, एलडीसी, सुपरवाइजर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका, सखी,…
Read More
error: Content is protected !!