उदयपुर की बेटी जेनेविव लोबो ने पिस्टल शूटिंग में बनाई खास पहचान
उदयपुर, 31 जुलाई। उदयपुर की बेटी जेनेविव लोबो ने देहरादून में आयोजित स्वर्गीय जसपाल राणा मेमोरियल कप में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा आयोजित महिला व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 366 अंक हासिल कर 15वां स्थान प्राप्त किया। यह प्री-नेशनल स्तर की प्रतियोगिता 13 से 30 जुलाई 2026 तक देहरादून में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कुल 4,500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लगभग 450 प्रतिभागियों के बीच जेनेविव ने 15वीं रैंक हासिल की। प्रतियोगिता में केवल राज्य स्तरीय क्वालिफिकेशन पार करने वाले प्रतिभागी ही भाग ले…
