उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई बोर्ड एवं निदेशक मंडल की घोषणा की। नई टीम का नेतृत्व अध्यक्ष आशीष सिंह करेंगे, जबकि हितेश पानेरी को क्लब सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब ने विभिन्न सेवा प्रकल्पों और प्रशासनिक कार्यों के लिए अनुभवी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व देकर वर्षभर समाजसेवा को प्रभावी बनाने की योजना तैयार की है।
क्लब की नई कार्यकारिणी में दीपक सुखाड़िया को डीजी इलेक्ट (2027-28), दीपक भंसाली को प्रेसिडेंट इलेक्ट (2027-28), धीरेन्द्र सिंह सचान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव जोधावत को उपाध्यक्ष, विजय वाधवानी को कोषाध्यक्ष, डॉ. दीपक शर्मा को क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, रितेश गुप्ता को वरिष्ठ संयुक्त सचिव, दिनेश सुखालका को संयुक्त सचिव, विमल डागलिया को सार्जेंट एट आर्म्स तथा राहुल शाह को क्लब एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।
इसके साथ ही विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं निदेशक भी नियुक्त किए गए हैं। जयेश पारिख (क्लब एडमिनिस्ट्रेशन), रविन्द्र पारख (मेंबरशिप), अनुभव लाड़िया (रोटरी फाउंडेशन), दीपक गोयल (सर्विस प्रोजेक्ट), सौरभ सिरोया (असिस्टेंट सर्विस प्रोजेक्ट), प्रदीप मेहता (पब्लिक इमेज), गजेन्द्र सुयल (वोकेशनल सर्विस), ऋषि कोठारी (न्यू जेनरेशन एवं इंटरनेशनल सर्विस), डॉ. शैलेन्द्र सोमानी (लिटरेसी-टीच ), ईआर. राहुल गुप्ता (वॉटर एंड सैनिटेशन), डॉ. कार्तिकेय कोठारी (हेल्थ, प्रिवेंशन, क्योर एवं पोलियो), विक्रांत दोशी (पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन), राजकुमार टाया (सोशल मीडिया, आईटी एवं माय रोटरी), आशीष बांठिया (एंटी ड्रग कैंपेन), वसंत खमेसरा (क्लब यंग लीडर्स कॉन्टैक्ट), हिमांशु चैधरी (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी), अतुल चांडालिया (रोटरी इंडिया) तथा हितेश बंसल (डाइवर्सिटी, इक्विटी एंड इंक्लूजन) को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम रोटरी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, युवा विकास तथा सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी जनहितकारी परियोजनाओं को गति देगी और समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगी।
रोटरी हेरिटेज 2026-27 की नई बोर्ड टीम घोषित, सेवा कार्यों को मिलेगी नई गति
