से.मु.मा. राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस सप्ताह
भीलवाडा 02 दिसंबर। से.मु.मा. राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस सप्ताह प्राचार्य डॉ. अनु कपूर की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मनाया गया। इसके अन्तर्गत प्राचार्य डॉ. अनु कपूर के साथ छात्राओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा छात्राओं को भारत सरकार द्वारा ऑनलाईन संचालित की जा रही संविधान विषयक प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय संविधान से संबंधित क्विज व पत्र वाचन प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा गौतम ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता का विषय “भारतीय संविधान“ रखा गया जिसमें 8-8…
