विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यशाला में दिया एड्स से बचाव का संदेश
एच0आई0वी0/एड्स की रोकथाम में युवा वर्ग का बहुत बड़ा योगदान भीलवाडा, 01 दिसम्बर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले में आमजन को एड्स से बचाव का संदेष दिया। गुरुवार को एड्स नियंत्रण व बचाव के लिए जन मानस में एड्स के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए स्थानीय महात्मा गांधी हॉस्पीटल के एआरटी सेन्टर में कार्यशाला का आयोजन कर आमजन को संकोच छोडकर समय पर जांच करवाने के साथ हीं पॉजिटिव आने पर चिकित्सा विभाग के एआरटी सेन्टर पर आकर निशुल्क उपचार प्राप्त करने के बारे में बताया। इस दौरान जिला…
