रैली से दिया लोक अदालत का सन्देश
भीलवाड़ा, 04 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष, श्री अजय शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा न्यायालयों में लंबित चल रहे मुकदमों को आपसी राजीनामे से निस्तारण करने बाबत् आम जन को जागरूक करने के लिए महेश पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से एक रैली का आयोजन किया गया । रैली को अपर सेशन न्यायाधीश सचिव, श्री राजपाल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि रैली का ऊद्धेश्य आमजन को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने का रहा। आम लोगों को रैली के…
