Bhilwara

जिला प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा स्मृति सभा का हुआ आयोजन

जिला प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा स्मृति सभा का हुआ आयोजन

भीलवाडा, 7 फरवरी। जिला प्रौढ़ शिक्षण समिति भीलवाड़ा द्वारा श्री भवंरसिंह चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति सभा ग्राम भारती में राष्ट्रीय लोक अदालत सदस्य श्री शांतिलाल जैन की अध्यक्षता, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण डाड के मुख्य आतिथ्य, सेवा सदन अध्यक्ष श्री सूरजमल सोमाणी के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। संस्था अध्यक्ष शोभाराम जाट ने बताया कि श्री भंवरसिंह चौधरी की स्मृति में शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकार श्री रतनकुमार चटुल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक व समाजसेवी श्री अक्षय त्रिपाठी, गांधीवादी एवं शिक्षाविद् श्री शंकरलाल काबरा,…
Read More
राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैः राजस्व मंत्री

राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैः राजस्व मंत्री

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मिली मुक्ति भीलवाड़ा, 7 फरवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र मांडल में सुवाणा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पदयात्रा व मोहल्लेवार जनसुनवाई की। इस दौरान श्री जाट ने आमजन की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने उपस्थित जनसमूह को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़नें का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।…
Read More
खान एवं भू-विज्ञान विभाग निदेशक ने किया खनिज कार्यालय का निरीक्षण

खान एवं भू-विज्ञान विभाग निदेशक ने किया खनिज कार्यालय का निरीक्षण

भीलवाड़ा, 07 फरवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग, राजस्थान-उदयपुर निदेशक श्री संदेश नायक ने मंगलवार को जिले में स्थित खनिज विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आय लक्ष्य तथा एमनेस्टी स्कीम की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, व संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात् श्री नायक ने कार्यालय अधीक्षण भू-वैज्ञानिक, भीलवाड़ा में स्थित खनिज संग्रहालय का भी अवलोकन किया तथा खनिज संग्रहालय में किये गये कार्य की प्रशंसा करते हुए स्थानीय अधिकारियों के कार्य को सराहा गया। संलग्न फोटो- निरीक्षण
Read More
राज्य का प्रथम सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम जिले में आयोजित

राज्य का प्रथम सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम जिले में आयोजित

भीलवाड़ा, 07 फरवरी। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा चिंतन शिविर में सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के लिए समस्त उपाय सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देशों एवं तत्पश्चात् अतिरिक्त मुख्य सचिव(खान) श्री सुबोध अग्रवाल के दिशा-निर्देशों की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के क्रम में दिये गये निर्देशानुसार निदेशालय खान एवं भू विज्ञान विभाग, उदयपुर व जिला प्रशासन भीलवाड़ा के संयुक्त तŸवाधान में राज्य में प्रथम बार भीलवाड़ा जिले में खनन से जुड़़े पट्टाधारियो एवं खनिज आधारित उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। संवाद कार्यक्रम में खान एवं भू विज्ञान…
Read More
सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम कल

सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम कल

भीलवाड़ा, 06 फरवरी। खनन पट्टाधारियों/खनिज आधारित उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान एवं जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सिलिकोसिस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। खनि अभियंता श्री जिनेश हुमड़ ने बताया कि सिलिकोसिस बीमारी को रोकने के उपायों की पालना सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर खान सुरक्षा अभियान भी संचालित किया जा रहा हैं। राज्य में जहां खनन पट्टे, क्वारी लाईसेंस, खनिजों पर आधारित उद्योग अधिक हैं, वहां सभी खनन पट्टाधारी, उद्योग मालिकों, खनिज विभाग के अधिकारियों…
Read More
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 और 22 फरवरी को

जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 और 22 फरवरी को

व्यवस्थाओं और सफल आयोजन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन भीलवाड़ा, 6 फरवरी। जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित किया जाना है। प्रशिक्षण शिविर में आयोजित किये जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा सफल आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी एवं सहसंयोजक श्री राजेश चौधरी मौजूद रहे। जिला कलक्टर श्री मोदी ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से प्रतिभागी…
Read More
राजस्व मंत्री का 3 दिवसीय भीलवाड़ा दौरा

राजस्व मंत्री का 3 दिवसीय भीलवाड़ा दौरा

भीलवाडा, 6 फरवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट मंगलवार से 3 दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे। 7 फरवरी को प्रातः 8ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र मांडल में सुवाणा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पदयात्रा एवं मोहल्लेवार जनसुनवाई करेंगे। श्री जाट प्रातः 9 बजे ईरांस में, 10 बजे सुवाणा में पदयात्रा करेंगें। राजस्व मंत्री 11.30 बजे ग्राम भारती में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेगे। श्री जाट दोपहर 2 बजे अगरपुरा में, 3 बजे रूपाहेली में पदयात्रा करेंगे। तत्पश्चात 4.30 बजे दांथल में सायं 6 बजे हलेड़ में पदयात्रा व जनसुनवाई करेगे। तत्पश्चात् भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान कर…
Read More
रुडसेट संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया सिलाई का प्रशिक्षण

रुडसेट संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया सिलाई का प्रशिक्षण

भीलवाड़ा, 6 फरवरी। ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (रूडसेट) सुवाना मे 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सभी प्रशिक्षनार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री शोराज मीणा, नाबार्ड से जिला विकास अधिकारी श्री लोकेश सैनी, राजीविका से श्री शिव प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री सुशील सुथार द्वारा की गई तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण उपरांत स्वयं का रोजगार चलाने के लिए प्रेरित किया गया। श्री शोराज मीणा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले सरकारी…
Read More
जिले में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमएचओ व बापूनगर डिस्पेंसरी के प्रभारी को किया राज्य स्तर पर सम्मानित

जिले में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमएचओ व बापूनगर डिस्पेंसरी के प्रभारी को किया राज्य स्तर पर सम्मानित

भीलवाडा़, 06 फरवरी। जिले में वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रदान की गई सर्वोत्तम व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मुस्ताक खान एवं बापूनगर सिटी डिस्पेंसरी के प्रभारी अधिकारी डॉ0 अनुराग शर्मा को सोमवार को राज्य चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान झालाना डूंगरी जयपुर में आयोजित समारोह में निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर डॉ0 ओ.पी. थाकन तथा परियोजना निदेशक, मातृत्व स्वास्थ्य डॉ0 तरूण चौधरी ने राज्य स्तरीय आई प्लीज फॉर 9 अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक…
Read More
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदार का भीलवाड़ा दौरा

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदार का भीलवाड़ा दौरा

भीलवाड़ा, 04 फरवरी। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली श्री अरूण हालदार शनिवार को भीलवाड़ा दौरे पर रहे। श्री हालदार ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत नगर विकास न्यास द्वारा श्री चन्द्रशेखर आजाद छात्रावास में स्वच्छता के लिए 20 लाख के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आमजन और छात्रों को संबोधित करते हुए आयोग के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों, आमजन को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की बात कही।…
Read More
error: Content is protected !!