जिला कलक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत का रायपुर दौरा
-लड़की बांध का निरीक्षण किया, बांध पर किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त करने के दिए निर्देश -उपकोष कार्यालय रायपुर तथा पुलिस थाना रायपुर का किया निरीक्षण, क्षेत्र में कानून व्यवस्था का लिया जायजा भीलवाड़ा, 06 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत शुक्रवार को रायपुर दौरे पर रहे। उन्होंने रायपुर उपखंड में लड़की बांध का निरीक्षण किया और बांध पर सुरक्षा और संरक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बांध पर चल रही चादर का निरीक्षण कर उन्होंने उपखंड अधिकारी भरत मीणा को निर्देश दिये कि संयुक्त…
