मावजी महाराज की स्मृति में अहमदाबाद में भक्ति का सागर, समाधि स्थल पर विशेष अनुष्ठान
अहमदाबाद, 07 फरवरी (डॉ. दीपक आचार्य)/त्रिकालदर्शी लीलावतार एवं लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था के श्रृद्धा केन्द्र मावजी महाराज की स्मृति में लगभग तीन शताब्दी से जारी परम्परा के अनुसार शनिवार को अहमदाबाद के सरखेज क्षेत्र में सोमनाथ मन्दिर के समीप अवस्थित मावजी मन्दिर पर माव स्मृति महोत्सव अनेक अनुष्ठानों के साथ श्रृद्धापूर्वक मनाया गया। उल्लेखनीय है कि हर साल नौ-दस दिनों तक बेणेश्वर महामेला पूर्ण हो जाने के बाद अगले ही दिन षष्ठी तिथि पर अहमदाबाद में यह परम्परागत आयोजन होता है। इसमें मावजी महाराज की समाधि को फूलों से सजाया जाता है तथा फलों का ही भोग एवं प्रसाद होता है। भक्तों…
