श्री पीताम्बरा आश्रम में चन्द्रमा की साक्षी में देर रात्रि तक चला श्री विद्या महानुष्ठान
श्रीयंत्र पूजन-अर्चन एवं श्रीविद्या विधान में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा नगर परिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने पंचोपचार पूजन, अक्षत-पुष्पार्चन एवं महा आरती विधान किया बाँसवाड़ा, 24 फरवरी/गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में माघ पूर्णिमा एवं ललिता जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित रात्रिकालीन श्रीविद्यार्चन महानुष्ठान में अर्द्ध रात्रि के बाद तक खुले आसमान के नीचे पूर्णिमा के चाँद की स्निग्ध रोशनी एवं शीतल बयारों के बीच श्रीविद्या साधक-साधिकाओं एवं श्रद्धालुओं ने आसन जमाकर विभिन्न अनुष्ठान किए और चन्द्र पूजन के उपरान्त चन्द्र बिम्ब की साक्षी में कई प्राचीन यंत्रार्चन विधान सम्पन्न किए। जैनेन्द्र त्रिवेदी का अभिनन्दन- इनके उपरान्त गायत्री…
