श्री पीताम्बरा आश्रम में बगलामुखी प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मना
दिव्य और दैवीय अनुष्ठानों में साधक-साधिकाओं ने की सामूहिक साधना, बगलामुखी यज्ञ के साथ ही विभिन्न दुर्लभ प्रयोगों में उत्साही भागीदारी का दिग्दर्शन बाँसवाड़ा, 16 मई/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित बगलामुखी प्राकट्य महोत्सव विभिन्न अनुष्ठानों और पीताम्बरा यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ मंगलवार देर रात सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अन्तर्गत पं. राकेश शुक्ला एवं पं. आशीष पण्ड्या(पिण्डारमा) के आचार्यत्व में बगलामुखी देवी के राजोपचार से पूजन-अर्चन के उपरान्त श्री बगलामुखी कवच, हृदय, माला मंत्र आदि के सामूहिक पाठ के साथ ही अष्टोत्तरशत एवं सहस्रनामावली से पीताम्बरा यज्ञ, पीत पुष्पार्चन एवं तर्पण विधान हुआ। इसके उपरान्त पं. नरेन्द्र आचार्य…
