बांसवाड़ा में महिला को निर्वस्त्र कर बेड़ियों से बांधकर मारपीट
पति, सास और सौतन के खिलाफ मामला दर्ज उदयपुर। बांसवाड़ा जिले के मोटागांव में एक महिला को डायन बताते हुए उसे निर्वस्त्र कर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस का रुख भी बेहद ही लापरवाही भरा रहा। जिसने शिकायत करने पहुंची पीड़िता को अगले दिन आने की कहकर चलता किया। बताया गया यह घिनौना काम महिला के साथ उसके पति, सास और सौतन(पति की पहली पत्नी)ने किया। पीड़िता के पिता संयोग से जब उनकी बेटी को यातनाएं दे रहे थे, तब ससुराल पहुंचे थे और उन्होंने अपनी बेटी को छुड़ाया। वह पीड़िता को थाने लेकर…
