सुरों की संध्या में गूंजे सदाबहार नगमे, 25 लाइफ टाइम ट्रस्टियों के सम्मान से सजा सृजन द स्पार्क का समारोह
निर्माणाधीन संगीत अकादमी की प्रगति का हुआ लाइव प्रेजेंटेशन, अगले वर्ष जून तक तैयार होगी अत्याधुनिक एकेडमी उदयपुर। कला, संस्कृति और संगीत को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन द स्पार्क द्वारा सज्जनगढ़ स्थित होटल जुस्टा में आयोजित सुरमयी शाम संगीत, सम्मान और संकल्प का अनूठा संगम बन गई। सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक सुरों के जादू में बांधे रखा। वहीं ढीकली रोड पर निर्माणाधीन संगीत अकादमी की प्रगति का लाइव प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया तथा अकादमी के निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले 25 लाइफ टाइम ट्रस्टियों सहित अनेक सहयोगियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का…
