पूर्ण सतर्कता और गंभीरता से करें मतगणना दायित्वों का निर्वहन
नगरीय निकाय चुनाव- 2026 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण उदयपुर, 12 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मतगणना कार्य को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी नगर निकायों से जुड़े रिटर्निंग अधिकारियों एवं गणना कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़, सह प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा सहित संबंधित अधिकारियों ने कार्मिकों…
