इंटर कॉलेज टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिता
ऐश्वर्या कॉलेज में खेल प्रतिभाओं का जोरदार प्रदर्शन, इंटर कॉलेज टेबल टेनिस व शतरंज प्रतियोगिता का आगाज उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ऐश्वर्या कॉलेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पहले ही दिन अपने शानदार खेल से रोमांच पैदा कर दिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 7 टीमों तथा महिला वर्ग में 6 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज सिरोही और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ सोशल…
