राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का भव्य आगाज आज
कलक्टर ने किया ध्वज व लोगो कटआउट का लोकार्पणउदयपुर 28 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेलों के महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का भव्य आगाज सोमवार को होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली है। रविवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व अन्य अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान जिला कलक्टर व अधिकारियों ने इस खेल महाकुंभ के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए विशेष ध्वज और लोगो के कटआउट का लोकार्पण किया।जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में खेलों के प्रति लोगों में अपार उत्साह है और इसे…
