उदयपुर 29 अगस्त। संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने डुंगरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मक्खी, मच्छर, चिंचड़ों को नियंत्रित कर इस रोग के फैलाव को रोक सकते हैं। इन्हे गंभीरता से लेकर इनका उन्मूलन करना सुनिश्चित करें तथा इनके उन्मूलन के लिए मेडिकल व कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर सामूहिक प्रयासों से इस बीमारी से पशुधन को बचाएं।डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जिन क्षेत्रों में रोग प्रकोप नहीं है, उनमें टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से संचालित करें। टीकाकरण से पूर्ण उस क्षेत्र को पूर्ण रूप से…
इस अनोखी गिलहरी की राजस्थान में पहली साईटिंगउदयपुर, 29 अगस्त। वागड़-मेवाड़ की समृद्ध जैव विविधता के सतरंगी रंग अब दुर्लभ और अनोखे जीव जन्तुओं के यहां दिखाई देने के रूप में धीरे-धीरे दिखाई दे रहे है। भारत में पहली बार और विश्व में तीसरी बार ल्यूसिस्टिक कॉमन किंगफिशर पक्षी की उदयपुर में साईटिंग के बाद अब संभाग के सागवाड़ा शहर के समीप काली गिलहरी दिखाई दी है। राजस्थान में अपनी तरह की पहली काली गिलहरी को खोजने, क्लिक करने और पुष्टि करने का श्रेय वागड़ नेचर क्लब सदस्य ख्यातनाम तितली विशेषज्ञ सागवाड़ा निवासी मुकेश पंवार को जाता है। पंवार ने…
प्रभारी मंत्री ने फिट राजस्थान-हिट राजस्थान के नारों से किया ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज़राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में उमड़ा उदयपुरउदयपुर 29 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस परिकल्पना के साथ राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन का निर्णय लिया, वह परिकल्पना अब साकार होती दिख रही है। सोमवार को खेलों के महाकुम्भ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का जिले की समस्त 652 ग्राम पंचायतों में एक साथ आगाज़ हुआ, तो पूरा जिला मानों खेलों के रंग में रंगा नज़र आया। गाँव-गाँव खेलेगा राजस्थान-जीतेगा राजस्थान, फिट राजस्थान-हिट राजस्थान के नारे सुनाई दे रहे थे। बच्चे हों चाहे युवा…
उदयपुर 28 अगस्त 2022 । गैर सरकारी इकाईयों की सुरक्षा का जिम्मा अब निजी सुरक्षा एजेंसियों को सुपुर्द करने की पॉलिसी जल्द अमल में लाई जा रही है। इसके लिये हाइब्रिड सुरक्षा मॉडल विकसित करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाइब्रिड सुरक्षा सम्भालने में पारंगत नामचीन प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों को इसके लिये अभी से तैयार रहने के गृहमंत्रालय ने संकेत दिए हैं। इसी के चलते कई मशहूर सिक्युरिटी एजेंसियों ने अपने जवानों को अभी से प्रशिक्षण देना आरम्भ कर दिया है। मॉर्डन वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जवान भी भावी समय मे कोई नई जिम्मेदारी मिलने पर उसे फेस करने को अभी से तैयार रहने में जुटे हैं। एमएसएफ की उदयपुर यूनिट से जुड़े सुरक्षा गार्डों को शनिवार अलसुबह यहां सुखाड़िया समाधि स्थल के परिसर पर फिजिकल ट्रेनिंग दी गई। सेशन रविवार के दिन प्रातः जिसमें उदयपुर सिटी में विभिन्न संस्थानों पर तैनात जवानों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। असिस्टेंट मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी यस बैंक, फिनकेयर बैंक आदि बैंकों में तैनात जवानों ने ट्रेनिंग में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ट्रेनिंग में प्रमुख रूप से फायर एंड सेफ्टी ,आग के प्रकार, आग बुझाने के तरीके, कस्टमर से बातचीत करने का तरीका , ग्रूमिंग , टर्न आऊट, सेल्यूट, आदि की ट्रेनिंग दी गई। एचआर मनोज माली ने पीएफ व ईएसआईसी के फायदे बताएं। उन्होंने बताया कि जिन सुरक्षाकर्मियों ने इनका फायदा लिया है उनको आगे बुलाकर अपनी जुबानी से सभी ने अपना अनुभव बताया इस मौके पर मनोज माली ने एमएसएफ में भर्ती, नियम व अन्य पॉलिसी के बारे में अवगत कराया। सुबह के सत्र में यहां प्रशिक्षण के लिये अच्छी तादाद में गार्ड शामिल हुए। उन्हें ट्रेनर्स ने फिजिकल के साथ मानसिक व शारीरिक रूप से भी सुदृढ़ रहने के टिप्स दिए। अंत में जयहिंद के साथ ट्रेनिंग सेशन का समापन हुआ।
उल्लास से चमकते चेहरे, खुशी में मगन झूमते घराती, इंद्रधनुषी परिधान में फूलों से सजी बग्गियों - जीपों में सवार दूल्हा - दुल्हन । बैण्ड बाजों की धूम, रिमझिम फुहारों का स्वागत - सत्कार। यह दिव्य अवसर था नारायण सेवा संस्थान में सोमवार को होने वाले निःशुल्क दिव्यांग एंव निर्धन जोड़ों के विवाह से पूर्व रविवार शाम शहर में निकली भव्य बिन्दोली का। सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर निकली बिन्दोली को संस्थान संस्थापक पद्म श्री कैलाश ‘ मानव ‘ महापौर गोविन्द सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर नगर निगम परिसर…
दाधीच समाज के अध्यक्ष सुधीर जोशी ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 4 सितंबर को महर्षि दाधीच जयंती के पूर्व आज प्रातः 9:00 बजे मीरा गर्ल्स छात्रावास ग्राउंड पर क्रिकेट एवं दौड़ प्रतियोगिता एवं 11:00 बजे सेक्टर चार स्थित महर्षि दाधीच संस्थान के भवन में कैरम, शतरंज, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई . समाज के सचिव राधेश्याम दाधीच ने बताया कि महर्षि दाधीच जयंती की शुरुआत 2 सितंबर को शाम 5:00 बजे सुंदरकांड पाठ, 3 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें…
“खेल है तो जीवन है – एडीजे कुलदीप शर्मा “राष्ट्रगौरव मेजर ध्यानचंदजी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को फतेहसागर पाल पर राष्ट्रिय खेल दिवस पर डॉ अनुष्का ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट एवं मारवाड़ी युवा मंच लेकसिटी शाखा द्वारा आज "साइक्लोथॉन" का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि एडीजे कुलदीप शर्मा, विशिष्ठ अतिथि डिवाईएसपी चेतना भाटी , गिर्वा तहसीलदार सुरेश नाहर, अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव सुराणा एवं मारवाड़ी युवा मंच राजस्थान प्रांत की उदयपुर जिले की लेकसिटी शाखा की अध्यक्षा राजश्री वर्मा ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर "साइक्लोथॉन" का आगाज किया. इस स्पर्धा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए…
गणेश पूजन एवं पारम्परिक रस्मों के साथ शुरू हुआ समारोह - ठाठ से निकली जोड़ों की बिन्दोली.....उदयपुर, 28 अगस्त। पिछले 22 सालों से 2151 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों की गृहस्थी बसाने वाला नारायण सेवा संस्थान का दो दिवसीय 38वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह रविवार को सेवामहातीर्थ में गणेश वंदना और विभिन्न वैवाहिक रस्मों के साथ शुरू हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए 1200 से अधिक अतिथियों की उपस्थिति में हल्दी की रस्म हुई। विवाह सूत्र में बंधने वाले युवक-युवतियां पीले परिधानों में सजे-धजे थे वहीं विवाह गीतों की धुनों के…
उदयपुर 28 अगस्त। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के नैत्र रोग विभाग व आई.बैंक सोसायटी चेप्टर के तत्वावधान में जारी 37वे राष्ट्रीय नैत्रदान पखवाड़े के तहत रविवार को फतहसागर की पाल पर नैत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नैत्र काउंसलर रेखा जीनगर ने बताया कि इस रैली का शुभारंभ आई.बैंक सोसायटी चेप्टर उदयपुर के अध्यक्ष एस.एम. पोरवाल व आरएनटी प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार बैरवा, डॉ.ललित रेगर, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ.जे.पी.आत्रे, डॉ. पुखराज सुखलेचा, समाजसेवी मधु सरीन, आई.बैंक सोसायटी चेप्टर, रोटरी क्लब, मीरा, महावीर इन्टरनेशनल सहित मेडिकल विद्यार्थी मौजूद रहे। इस…
महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बड़गांव में होगा जिला स्तरीय उद्घाटन समारोहउदयपुर 28 अगस्त। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंिपंक खेल का आगाज सोमवार को होगा। उदयपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शुरूआत होगी। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बड़गांव में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर ने लिया जायजाराजीव गांधी ग्रामी ओलंपिक खेल के शुभारंभ स्थल पर…