उदयपुर, 27 अगस्त। सीआईडी जोन उदयपुर के सहायक उप निरीक्षक बालूलाल को कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा द्वारा सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया।
बड़गांव में होगा जिला स्तरीय उद्घाटन समारोहउदयपुर 27 अगस्त। सोमवार 29 अगस्त को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज होगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बड़गांव में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया जाएगा जिसमें प्रभारी मंत्री रामलाल जाट का आना प्रस्तावित है। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के भव्य आयोजन के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय समितियों को सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया है एवं वे हर तैयारी की पल-पल मॉनिटरिंग कर रहे हैं।…
शहर व जिले को दुर्घटना मुक्त व सुगम आवागमन की मिलेगी सौगातउदयपुर 27 अगस्त। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक, पुलिस व विभागीय अधिकारियों ने गहन मंथन करते हुए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में उदयपुर शहर विधायक एवं प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, नगर निगम महापौर जीएस टांक, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा, पीडब्ल्यूडी एसई अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने…
उदयपुर 27 अगस्त। विभिन्न न्यायालयों में मूल आपराधिक प्रकरणों, अपीलो व अन्य कार्यवाहियों में अभियुक्तगण की प्रभावी एवं उपयोगिता पूर्ण पैरवी करने हेतु फुल टाईम लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल स्कीम 7 सितम्बर से पहले शुरू होगी। न्यायालय परिसर उदयपुर में अभियुक्त की पैरवी हेतु फुल टाईम लीगल एड डिफेन्स सिस्टम कार्यालय खुलेगा। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी सहायता एवं पैरवी हेतु अनुभवी अधिवक्तागण में से एक डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं दो असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का निर्धारित योग्यता के आधार पर चयन होगा। सदस्य सचिव राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में सदस्य सचिव राजस्थान…
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को मिली सफलता उदयपुर 27 अगस्त। लोयरा क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में बहे दंपति के शव एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिए। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर प्रभु स्वामी ने बताया कि दंपति की पहचान रामा ग्राम पंचायत के हिंडोली गांव निवासी 37 वर्षीय प्रेमलाल गमेती और 35 वर्षीय धापू बाई के रूप में हुई है। दोनों अपने घर से सुबह मजूदरी पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान लोयरा के पास पुलिया पर बहाव तेज होने से दंपति बहकर आगे चले गए। पुलिस…
उदयपुर 27 अगस्त। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की ओर से युसीसीआई कार्यालय मादडी में शनिवार को उद्योग विभाग-एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ निवेशकों, औद्योगिक संस्थाओं और निर्यातकों से संवाद किया गया। इस दौरान उद्योगों की समस्याओं, नियमों के सरलीकरण, रोज़मर्रा के कार्यों में आने वाली समस्याएं, स्टेट लेवल मेटर्स आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजस्थान लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख, कलेक्टर ताराचंद मीणा, रिको प्रबंध निदेशक शिवप्रकाश नकाते सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में निवेश प्रस्वातों के सम्बन्ध में हुए एमओयू और एलओयू की प्रगति पर…
- गुरुपुष्यामृत सिद्धि योग के तहत 12 हवन कुण्ड में दी आहुतियां - दिगम्बर समाज के दसलक्षण पर्यूषण महापर्व 31 अगस्त से उदयपुर, 27 अगस्त। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में गुरुपुष्यामृत सिद्धि योग के तहत 12 हवन कुण्ड पर अलग-अलग परिवारों द्वारो हवन में आहुतियांए दी गई। इस दौरान नित्य नियम पूजन व जलाभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने सौधर्म इन्द्र बसंती लाल, संजय कुमार, विजय…
उदयपुर 27 अगस्त / राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित सैन्य शहादत अलंकरण समारोह 2022 शनिवार को विज्ञान समिति अशोक नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो॰ कर्नल एस एस सारंगदेवोत अति विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडर अमित सोनी एवं उनकी पत्नी रुचि सोनी विशेष अतिथि नित्या रामकृष्णन विशिष्ट अतिथि सौरभ पालीवाल कार्यक्रम अध्य़क्ष प्रो॰ डॉ विजया लक्ष्मी चौहान रहे। नेहा पालीवाल ,पुरषोत्तम पोरवाल ,लक्षित कोठारी ,अंजू गिरी ,शिखा व्हेल ,अल्पना सिंह राकेश सेन भामाशाह के रूप में उपस्तिथ रहे। संस्थान द्वारा उदयपुर संभाग में वर्ष 1971-2019 तक शहीद हुए 21सैनिकों के परिवार का सम्मान किया गया।…
उदयपुर 27 अगस्त / नारायण सेवा संस्थान के 38वें निःशुल्क दिव्यांग एंव निर्धन युवक - युवती सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर रविवार को 5 बजे नगर निगम परिसर से बिन्दोली निकलेगी । जिसे संस्थापक पद्म श्री कैलाश ‘ मानव ‘ महापौर जी.एस. टांक व उप महापौर पारस सिंघवी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे । बिन्दोली सूरजपोल, बापू बाजार , देहली गेट होते हुए पुनः नगर निगम पंहुचेगी । बिन्दोली में सजी - धजी बग्गियों में परिणय -सूत्र में बंधने वाले 51 जोड़े होंगे । इसमें बड़ी संख्या में वर - वधुओं के परिजन व अतिथि भी शामिल होंगे।
विसरल मेनुपुलेसन क्रेनीयोसेक्रल थैरेपी विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला उदयपुर 27 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से विसरल मेनुपुलेसन क्रेनीयोसेक्रल थैरेपी विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के मुख्य वक्ता बेलजियम के विषय विशेषज्ञ डॉ. टोम मेयर ने क्रेनियो सेक्रल थैरेपी, विसरल मेनुपुलेसन के माध्यम से ओटोनोमिक सिस्टम डिसफक्शन कि बिमारियों जैसे कि उक्त रक्तचाप, मधुमेह, पेट से सम्बंधित बिमारियों में थेरेपी के माध्यम से निदान हेतु विद्यार्थियों को लाईव क्लास के माध्यम से समझाया। कोविड महामारी के बाद ओटोनोमिक डिसफंक्शन से होने वाली परेशानियो में ओस्टीयोपैथी विद्या…